Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Chief servants mobilized to file an FIR against the clerk

Hardoi News: लिपिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने को लामबंद हुईं मुख्य सेविकाएं

Sat, 13 Dec 2025 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Chief servants mobilized to file an FIR against the clerk
हरदोई। बाल विकास पुष्टाहार विभाग में तैनात लिपिक के खिलाफ मुख्य सेविकाओं ने मोर्चा खोल दिया है। लिपिक पर बैड टच का आरोप लगाकर मुख्य सेविका ने शनिवार को शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। बड़ी संख्या में साथी मुख्य सेविकाओं के साथ मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग सीओ और नगर मजिस्ट्रेट से की।
विज्ञापन

बाल विकास सेवा और पुष्टाहार विभाग में नवनियुक्त मुख्य सेविका ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा था। उनका आरोप है कि कार्यालय में तैनात लिपिक बैडटच किया करते हैं। मना करने पर निलंबित कराने की धमकी देते हैं। पीड़िता का कहना है कि कार्यालय ही नहीं वह लखनऊ घर जाने के लिए जिस ट्रेन से जाती है, उसी ट्रेन के उसी कोच में वह भी सवार हो जाते हैं और सफर के दौरान भी परेशान करते हैं। मुख्य सेविका ने लिपिक की मौजूदगी में कार्यालय में खुद को असुरक्षित बताया था।
विज्ञापन

मामले में सीडीओ ने जिला गन्ना अधिकारी को जांच सौंपी है। उधर दूसरी ओर शनिवार को मुख्य सेविका ने साथियों के साथ कोतवाली पहुंचकर लिपिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने को शिकायती पत्र दिया। सीओ सिटी अंकित मिश्रा और नगर मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी से भी मुख्य सेविकाओं ने मामले में कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी ने बताय कि शिकायती पत्र मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed