फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   check voters' list of the 25 villages

पछोहा के 25 गांवों की जांच शाहाबाद तहसील को

Fri, 13 Nov 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 13 Nov 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
 check voters' list of the 25 villages

एसडीएम संजीव सिंह ने भरखनी ब्लाक के पछोहा इलाके के लगभग 25 गांव जो विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर का हिस्सा हैं, में मतदाता सूचियों में गड़बड़ी व नए नाम जोड़ने व घटाने की जांच सवायजपुर के लेखपालों से लेकर शाहाबाद तहसील को सौंपने का आदेश जारी कर दिया है। ऐसे में मतदाता बनने के आवेदनों की जांच का कार्य प्रभावित होने की पूरी आशंका बन गई है।

विज्ञापन


उपजिलाधिकारी ने तहसील सभागार में दीपावली से पूर्व हुई लेखपालों की बैठक में कहा कि यहां के लेखपाल यहीं का कार्य करेंगे। इस संबंध में एसडीएम ने शाहाबाद के  एसडीएम को पत्र लिखा और जांच पत्रावलियां शाहाबाद तहसील भेजने की बात कही।
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को तहसील में अवकाश के बावजूद उक्त गांव की पत्रावलियां लेखपालों द्वारा जमा की गईं। इन्हें शाहाबाद तहसील में भेजा जाएगा। गौरतलब है कि सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में जिला पंचायत व बीडीसी पंचायत चुनाव में मतदाता सूचियों में बड़ी संख्या में गड़बड़ी की शिकायत पर डीएम रमेश मिश्र ने नाराजगी जताई तथा इसके बाद तहसील से 15 टीमों का गठन कर तीन लेखपालों की टीमें बनाकर एक-एक गांव में जांच का जिम्मा सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर जब लेखपाल गांवों की जांच का कार्य तेजी से कर रहे थे तो एसडीएम ने चांदपुर, कूड़ी, आमतारा, कहारकोला, भावरकेशोपुर, सुल्तानपुर खेरिया, कुरारी, नईबस्ती, मुड़रामऊ, चकराछा, मलिक बिल्सरी, घसो, चांदपुर सहित लगभग 25 गांवों की पत्रावलियों की जांच शाहाबाद से कराने का आदेश जारी कर दिया।

ऐसे में काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सूत्रों का कहना है कि इन निर्देशों से निश्चित तौर पर कार्य विलंब से होगा। शाहाबाद से जांच कब पूरी होगी और कब इनकी फीडिंग कराई जा सकेगी। पछोहा के जो गांव शाहाबाद तहसील के तहत आते हैं, उनका चुनाव संबंधी कार्य यही से होता है।

ऐसे में लोगों को दो तहसील की दौड़ लगानी की समस्या आन पड़ सकती है। शुक्रवार को पछोहा के दस गांवों की जांच पत्रावलियां तहसील से शाहाबाद भेजने की बात लिपिक कुमार सौरभ ने कही। एसडीएम संजीव सिंह का मोबाइल जहां स्विचऑफ रहा। वहीं तहसीलदार रामसुमेरनधर द्विवेदी ने बताया कि शाहाबाद क्षेत्र की पत्रावलियों की जांच वहीं के लेखपालों से कराने के लिए एसडीएम ने निर्देश जारी किए हैं।


इसी के क्रम में पत्रावलियां यहां के लेखपालों से जमा कराई जा रही हैं। जबकि शाहाबाद एसडीएम अशोक शुक्ल का इस तरफ कहना है कि अभी उन्हें सवायजपुर एसडीएम की तरफ से कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। यदि आया तो वह अपने यहां का कार्य निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed