फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Charge sheet to senior assistant and Panchayat secretary, warning to BDO

Hardoi News: वरिष्ठ सहायक व पंचायत सचिव को आरोप पत्र, बीडीओ को चेतावनी

Fri, 15 Sep 2023 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Charge sheet to senior assistant and Panchayat secretary, warning to BDO
माधौगंज। ब्लॉक कार्यालय में अभिलेखों का रख-रखाव अद्यतन, जीपीएफ पासबुक में ब्याज का अंकन न मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने इसके लिए वरिष्ठ सहायक को आरोप-पत्र और बीडीओ को चेतावनी जारी की।
विज्ञापन

सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने शुक्रवार को पर ब्लॉक कार्यालय के साथ ही रूदामऊ के अमृत सरोवर, मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण का जायजा लिया। ब्लॉक कार्यालय के निरीक्षण में सभागार की छत में सीलन को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। जेनरेटर खराब मिला। इसे ठीक कराकर व नीलाम कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अभिलेखों के निरीक्षण मेें सेवा पुस्तिकाओं का रख-रखाव ठीक नहीं मिला, जीपीएफ पासबुकों में ब्याज का अंकन न किए जाने व वेतन वृद्धि रजिस्टर में सभी कार्मिकों का विवरण दर्ज न किए पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्थापना पटल के रजिस्टर का रख-रखाव ठीक ढंग से न किए जाने पर वरिष्ठ सहायक रामकृष्ण राठौर के आरोप पत्र जारी कर अनुशासनिक कार्रवाई और सितंबर का वेतन रोका दिया है। डीडीओ को निर्देश दिए कि बीडीओ संजय दोहरे को कठोर चेतावनी जारी करें।
उन्होंने रूदामऊ के अमृत सरोवर निर्माण की धीमी स्थिति पर 30 सितंबर तक पूरा कराने के निर्देश कार्यक्रम अधिकारी को दिए। रूदामऊ में मिशन इंद्रधनुष के टीकाकरण सत्र का जायजा लिया। अधीक्षक डाॅ. संजय कुमार, डब्ल्यूएचओ की मेडिकल आफीसर डाॅ. सौम्या व एएनएम शिल्पी देवी से को पांच साल तक सभी बच्चों को टीकाकरण के निर्देश दिए। श्रम रोजगार उपायुक्त रवि प्रकाश सिंह, कार्यक्रम अधिकारी उमेश अग्रवाल, एपीओ सौरभ रस्तोगी आदि साथ रहे।
साहब! एक-दो घंटा ही मिलती बिजली
बिलग्राम के ककराखेड़ा गांव में चौपाल में सीडीओ ने समस्याओं काे सुना। ग्रामीणों ने बताया कि एक-दो घंटा ही बिजली आपूर्ति मिलती है। राम प्रकाश 40,000 का बिल आने की शिकायत दर्ज कराई। सीडीओ ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को रोस्टर से आपूर्ति व बिल सही कराने के निर्देश दिए।
प्रगति पुस्तिका, गांव में साफ-सफाई व निर्माण संतोषजनक न पाए जाने पर पंचायत सचिव आक्रोश वर्मा को आरोप पत्र जारी करने व ग्राम पंचायत को पांच वर्ष में मिली राशि से कराए गए कार्यों की जांच के निर्देश डीपीआरओ को दिए। बिलग्राम बीडीओ एएम काजमी से जवाब-तलब किया है।
-------------
किसान यूनियन पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा

निरीक्षण पर माधौगंज आई सीडीओ को किसान यूनियन के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने समस्या निराकरण के लिए ज्ञापन सौंपा। शिवकुमार, बेचेलाल, मथुरा प्रसाद, रामचंद्र आदि ने दिए ज्ञापन में कहा कि छुट्टा मवेशियों से किसान की फसल नष्ट हो रही है।

गौंतरा, बलजीत पुरवा, नेवादा गंभी गांवों के किसानों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। बढैया खेड़ा गांव में मीना को आवास दिलाने, अघोषित बिजली कटौती से निजात दिलाने की मांग की है। सीडीओ ने किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को समस्या से निजात दिलाने का भरोसा दिया।आवास के लिए बीडीओ को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed