{"_id":"66730b3ec976461a3608f92f","slug":"challan-of-rs-200-including-five-vehicles-written-by-uttar-pradesh-and-government-of-india-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-115969-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: उप्र व भारत सरकार लिखे पांच वाहनों सहित 200 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: उप्र व भारत सरकार लिखे पांच वाहनों सहित 200 का चालान
विज्ञापन
हरदोई। लाल, नीली बत्ती, हूटर और सायरन की चल रही चेकिंग में बुधवार को यातायात पुलिस ने उप्र सरकार और भारत सरकार लिखे पांच वाहनों सहित 200 वाहनों का चालान किया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात सतेंद्र सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक यातायात प्रमोद यादव और शहर कोतवाली पुलिस टीम की ओर से शहर में नुमाइश चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग में एक वाहन में लाल-नीली बत्ती लगी मिली। पांच वाहनों में हूटर व सायरन, 10 वाहनों में प्रेशर हॉर्न, 20 वाहनों में पुलिस रंग की पट्टी, 25 में काली फिल्म, 19 वाहनों में जातिसूचक, संप्रदाय व धर्म सूचक लिखा मिला।
55 वाहनों का चालकों के बिना हेल्मेट होने और नौ वाहनों का बिना सीट बेल्ट और 12 वाहनों का तीन सवारी बिठाने पर चालान किया गया है। विभिन्न चौराहों और हाईवे पर स्पीड लेजर गन से भी चालान किए जा रहे हैं।