{"_id":"573e112f4f1c1b0f25ac733c","slug":"chairman-of-the-committee-on-the-complaint-of-the-girl-child-strong-aspiration-posturing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिकाओं की शिकायत पर कड़क हुए आकांक्षा समिति अध्यक्ष के तेवर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिकाओं की शिकायत पर कड़क हुए आकांक्षा समिति अध्यक्ष के तेवर
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Fri, 20 May 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल
- फोटो : logo
हरदोई। आकांक्षा समिति की ओर से आर्य कन्या इंटर कालेज में आयोजित तीन दिवसीय जूडो कराटे प्रशिक्षण शिविर में गुरुवार को समिति अध्यक्ष डा. अनु वार्ष्णेय ने कहा कि बालिकाओं के साथ शिक्षिकाआें को भी आत्मरक्षा के लिए जूडो कराटे सीखना आवश्यक है । शिविर में बालिकाओं ने बताया कि अध्यक्ष के निर्देश के बाद सक्रिय हुई महिला थाना पुलिस की सक्रियता के चलते कालेज के बाहर लड़काें का झुंड लगना बंद हो गया मगर कालेज के निकट कुछ स्थानों पर लड़कों से लड़कियों की बात कराई जाती है।
विज्ञापन
इस पर अध्यक्ष डा. अनु वार्ष्णेय ने संबंधित पीसीओ संचालकों को बुलाकर कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि दोबारा लड़कियों को लड़कों से बात कराते हुए या उनकी दुकान में अकारण लड़कों को बैठते पाया गया तो एफ आईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
जूडो कराटे प्रशिक्षण दे रहे जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बालिकाओं को टिप्स दिए। बालिकाओं ने अध्यक्ष के सामने सीखे गए जूडो कराटे का प्रदर्शन किया। अध्यक्ष ने कहा कि 21 मई से वेणी माधव इंटर कालेज में प्रात: सात बजे से जूडो कराटे व योग आदि के प्रशिक्षण दिए जाएंगे। जिसमें किसी भी स्कूल की बालिकाएं व शिक्षिकाएं व प्रशिक्षण ले सकेंगी। इस मौके पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शिवानी सिंह मौजूद रही।
विज्ञापन