फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Chairman and director should speed up cooperative institutions: Nitin Agarwal

सभापति व निदेशक सहकारी संस्थाओं को गति दें : नितिन अग्रवाल

Tue, 27 Jun 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 27 Jun 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Chairman and director should speed up cooperative institutions: Nitin Agarwal
फोटो - 25 आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी व सांसद जयप्रकाश के साथ शपथ ग्रहण के बाद सहकारी संस्थाओं के नवनिर्वाचित सभापति व अन्य। संवाद
विज्ञापन

हेडर : डीसीबी, डीसीडीएफ और केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के सभापति को सहकारिता के सहायक आयुक्त ने दिलाई शपथ
- रजनी तिवारी ने कहा: सभी के समन्वय से संस्थाओं को लाभ में लाया जाए
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जिला सहकारी बैंक (डीसीबी), जिला सहकारी विकास फेडरेशन (डीसीडीएफ) और केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के नवनिर्वाचति सभापति, उपसभापति और निदेशकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। रसखान प्रेक्षागृह में सोमवार को शाम को हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने कहा कि सभापति और निदेशक सहकारी संस्थाओं को विकास के पथ पर ले जाने के लिए गति दें। सहकारिता से किसानों को लाभ मिलने वाले कार्यों को प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा विभाग राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि सभी समन्वय से संस्थाओं को लाभ में लाए जाने के लिए काम किए जाएं। विशिष्ट अतिथि सांसद जयप्रकाश रावत ने कहा कि सहकारिता को नवनिर्वाचित सभापति और निदेशक नया जीवन देने का काम करें। लोगों के लिए सहकारिता के उद्देश्य सार्थक हो सकें। सहकारिता के सहायक आयुक्त अखिलेश प्रताप सिंह ने डीसीबी के सभापति अशोक कुमार सिंह, डीसीडीएफ के सभापति रामदास और केंद्रीय उपभोक्ता भंडार लिमिटेड के सभापति विनोद कुमार राठौर को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद तीनों सभापति ने अपनी-अपनी संस्था के निदेशकों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, एमएलसी अशोक अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज, क्षेत्रीय मंत्री पीके वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह, रामकिशोर गुप्ता, राजीव रंजन मिश्र, अनुराग मिश्रा, अजीत सिंह बब्बन, मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक सहित सभी संस्थाओं के नवनिर्वाचित निदेशक व भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed