{"_id":"576051714f1c1bd12a11bad3","slug":"certificates-were-constructed-by-disabled-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमाण-पत्र बनवाने आए विकलांगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमाण-पत्र बनवाने आए विकलांगों ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Wed, 15 Jun 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने को लगी आवेदकों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई। जिला अस्पताल में लगे शिविर में मंगलवार को प्रमाण पत्र बनवाने आए विकलांगों ने अव्यवस्थाओं के चलते हंगामा किया। अधिकारियों ने मामला शांत कराया। प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को जिला अस्पताल में विकलांगों के प्रमाण-पत्र बनाने के लिए शिविर लगाया जाता है।
विज्ञापन
14 जून को जिला अस्पताल में लगे शिविर में प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए सुबह दस बजे से ही लोग जुट गए। भीड़ ज्यादा होने और जल्दबाजी में मारामारी की नौबत आ गई। हंगामा देख अधिकारियों ने पुलिस बुला ली। पुलिस के सामने भी विकलांग शांत नहीं हुए। इस पर कर्मचारियों ने आवेदन पत्र जमा करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
आक्रोशित लोग सीएमएस दफ्तर के सामने पहुंचकर हंगामा करने लगे। इसपर अधिकारियों ने सभी के लाइन में लगने के बाद ही आवेदन फार्म जमा करने की बात कही। दोपहर दो बजे तक पचास लोगों के फार्म जमा हो सके।
विज्ञापन