{"_id":"69a5c6cf8b956c5be9039368","slug":"celebrate-holi-with-joy-safety-is-our-responsibility-but-if-the-atmosphere-is-spoiled-then-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-145833-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: उल्लास से मनाएं होली, सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी पर माहौल खराब किया तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: उल्लास से मनाएं होली, सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी पर माहौल खराब किया तो...
विज्ञापन
हरदोई। ईरान में हुई घटना और होली के मद्देनजर सतर्कता बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों को देखते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सोमवार को शाहाबाद के बाजारों में पैदल मार्च किया। इसके अलावा भी सभी उपजिलाधिकारियों और पुलिस क्षेत्राधिकारियों ने भी पैदल मार्च किया। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। ड्रोन कैमरों से निगरानी भी की जा रही है।
होली के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही थी। इस बीच ईरान के घटनाक्रम के बाद अलग-अलग स्थानों पर हो रहे प्रदर्शन और श्रद्धांजलि सभाओं को लेकर भी सतर्कता बढ़ाई गई है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने रविवार रात लोनार और सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग इलाकाें में होलिका दहन स्थलों का जायजा लिया। इसके बाद रविवार को उन्होंने जिलाधिकारी अनुनय झा के साथ शाहाबाद में पैदल मार्च किया।
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने सीओ हरपालपुर सतेंद्र सिंह के साथ हरपालपुर में पैदल गश्त की। शाहाबाद एसडीएम अंकित तिवारी ने सीओ हरियावां अजीत चौहान के साथ पिहानी में मार्च किया। एसडीएम सदर सुशील मिश्रा ने सीओ सिटी अंकित मिश्रा के साथ सुरसा के विभिन्न इलाकों में पैदल मार्च किया। इस दौरान डीएम-एसपी ने संयुक्त रूप से कहा कि होली उल्लास के साथ मनाएं लेकिन माहौल खराब करने की इजाजत किसी को नहीं है। ऐसा करने की कोशिश करने वालों से भी सख्ती से निपटने का संदेश दोनों अधिकारियों ने दिया है।