{"_id":"6644f4efeadb4474720c7368","slug":"cca-puvaya-won-the-match-by-150-runs-hardoi-news-c-213-1-hra1002-114535-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सीसीए पुवाया ने 150 रनों से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सीसीए पुवाया ने 150 रनों से जीता मैच
विज्ञापन
हरदोई। हेरिटेज कप क्रिकेट प्रतियोगिता का 14वां मैच बुधवार को सीसीए पुवायां और कांसेप्ट इलेवन टीम के बीच खेला गया। जिसमें सीसीए पुवायां ने 150 रनों के भारी अंतर से जीत दर्ज की।
स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को हेरिटेज कप क्रिकेट प्रतियोगिता का 14वां मैच सीसीए पुवायां और कॉन्सेप्ट इलेवन के मध्य खेला गया। मैच में टॉस सीसीए पुवाया के कप्तान मंजीत सिंह ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सीसीए पुवाया ने 33.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 196 रनों का स्कोर खड़ा किया। सीसीए पुवाया के गुरविंदर ने 47, ध्रुव ने 31, रंजीत ने 26 रनों का योगदान दिया। कॉन्सेप्ट इलेवन के सिस्ट द्विवेदी ने 5, प्रियांशु वर्मा ने 3, सौरभ रावत, सूरज दीक्षित ने 1-1 विकेट लिया।
विज्ञापन
बल्लेबाजी करने उतरी कांसेप्ट इलेवन की टीम ने 13 ओवर में सभी विकेट खोकर 46 रन ही बना सकी। कॉन्सेप्ट इलेवन के प्रियांशु वर्मा ने 10, हिमांशु यादव ने 6 रनों का योगदान किया। सीसीए पुवाया की तरफ से रंजीत ने 6, मंजीत सिंह ने 4 विकेट लिए। सीसीए पुवाया ने 150 रनों से जीत दर्ज की।
मैन ऑफ द मैच सीसीए पुवाया के रंजीत को दिया गया। अंपायरिंग शिवम मिश्रा, मो. हफीज और स्कोरिंग सूरज तिवारी ने की। सूर्य प्रताप सिंह, अर्जित मित्तल, लकी गुप्ता, हर्ष अग्रवाल, राधा कृष्ण गुप्ता मौजूद रहे।