{"_id":"bb1bc81a6841ec39cb95301abed3d237","slug":"caught-stealing-electricity-in-buildings-under-construction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन भवनों में बिजली चोरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन भवनों में बिजली चोरी पकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। न्यायालय के नवनिर्मित भवनों में मंगलवार को बिजली विभाग के अवर अभियंताओं ने चोरी पकड़ी। अवर अभियंताओं ने ड्रिल मशीन व हैलोजन लाइट को जब्त कर ठेकेदार को 24 घंटे में पक्ष प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया है।
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय परिसर में नए भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी राज्य निर्माण निगम को दी गई। राज्य निर्माण निगम भवन के निर्माण सहित अन्य कार्य को कराने का जिम्मा ठेकेदार को दिया गया है। भवन निर्माण में लोहे की जाली और अन्य कार्यों के लिए ड्रिल मशीन व कटर मशीन और हैलोजन लाइट लगी है।
विज्ञापन
अवर अभियंता केपी सिंह, अंबिका प्रसाद और पियूष वर्मा मंगलवार कटिया डालकर बिजली चोरी पकड़ ली। उन्होंने ड्रिल और कटर मशीन व हैलोेजन लाइट जब्त कर ली। दोनों मशीनों से पांच-पांच किलोवाट की चोरी होना बताया। उन्होंने न्यायालय परिसर में ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर कराने की नोटिस चस्पा की और 24 घंटे में पक्ष प्रस्तुत करने का मौका दिया।
विज्ञापन
विभाग के नए कार्यालयों का हुआ पूजन
हरदोई। बिजली विभाग के खंड द्वितीय का कार्यालय अब सांडी रोड स्थित नए भवन में संचालित होगा और अधिशासी अधिकारी द्वितीय भी अब नए भवन में ही बैठेंगे। मंगलवार को सांडी रोड स्थित नवीन कार्यालय पर हवन पूजन किया गया। जबकि एक दिन पहले सोमवार को सिटी उपकेंद्र स्थित उपखंड अधिकारी द्वितीय ग्रामीण क्षेत्र के कार्यालय का भी हवन पूजन कर उद्घाटन किया गया। इस दौरान उपखंड अधिकारी पंकज कुमार भारती व लिपिक जाबिर अली मौजूद रहे।