{"_id":"61d338519d5dd8375957e1cc","slug":"cattle-died-in-wild-animal-attack-hardoi-news-knp6733397179","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली जानवर के हमले से मवेशी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली जानवर के हमले से मवेशी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगली जानवर के हमले से मवेशी की मौत
बघौली। थाना क्षेत्र के ग्राम देवगन मजरा गोपार में रविवार रात जंगली जानवर के हमले से छुट्टा मवेशी की मौत हो गई। इलाके में तेंदुआ होने की आशंका से दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी है।
देवगन मजरा गोपार में सोमवार सुबह खेत गए ग्रामीणों ने मवेशी का क्षत-विक्षत शव देखा। पास में ही जंगली जानवर के पंजों के निशान मिले। जिससे तेंदुआ होने की आशंका पर ग्रामीणों ने पुलिस व वन विभाग को जानकारी दी। तेंदुए के खौफ से लोग घरों में दुबके रहे। वन विभाग के अफसरों ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मौके पर जाकर जांच की जाएगी। (संवाद)