{"_id":"63e3ecc1b5477be9c8092815","slug":"car-collided-with-bike-youth-died-hardoi-news-c-12-1-72448-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: कार ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: कार ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
Thu, 09 Feb 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 09 Feb 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव जहानीखेड़ा में तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी पसिगवां से शाहजहांपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव उसमानपुर निवासी अय्यूब (48) डीसीएम का चालक है। मंगलवार सुबह वह ग्राम वीरान शाहजहांपुर निवासी पप्पू (40) के साथ बाइक से जहानीखेड़ा से वापस घर लौट रहा था। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जहानीखेड़ा में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी पसिगवां भेजा। जहां अय्यूब को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल पप्पू को शाहजहांपुर के लिए रेफर कर दिया। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में मातम छा गया। मृतक की पत्नी नसरीन का रो रोकर बुुरा हाल हो गया।
विज्ञापन