{"_id":"74f6f1eb18c14c0dc02048a9ffb51ab9","slug":"candidate-killed-in-biking-without-helmets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट बाइक चलाने में गई प्रत्याशी की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना हेलमेट बाइक चलाने में गई प्रत्याशी की जान
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
Updated Mon, 30 Nov 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना हेलमेट के बाइक चलाना, प्रधान पद के एक प्रत्याशी की मौत का सबब बन गया। इतना ही नहीं बाइक पर तीन सवारियां थीं। इससे बेकाबू हुई बाइक पोल से जा भिड़ी और सिर पर चोट लगने से बाइक चला रहे प्रत्याशी की जान चली गई और दो अन्य घायल हो गए। इन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हादसा शनिवार रात कोतवाली क्षेत्र में पाली-शाहाबाद मार्ग पर हुआ।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झोथूपुर निवासी सुंदर पाल (45) पुत्र इतवारी लाल ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी थे। अपने पक्ष में मतदान के लिए वह शनिवार को गांव के सुशील की पत्नी पिंकी को लेने उसके मायके अरवल थाना क्षेत्र के रत्नापुर गए थे। साथ में सुशील का बड़ा भाई रामतीर्थ भी था। पिंकी को लेकर घर आ रहे थे कि भटपुरवा गांव के सामने अनियंत्रित हुई बाइक बिजली के पोल से जा भिड़ी। सिर में गंभीर चोट लगने से सुंदर की मौके पर ही मौत हो गई। पिंकी और रामतीर्थ घायल हो गए।