फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   canal Minor cuts, crops demege

नहर माइनर कटने से सैंकड़ों बीघे फसल बर्बाद

Fri, 29 Jan 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 29 Jan 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
canal Minor cuts, crops demege
पिहानी इलाके के सलेमपुर गांव के पास जाजूपारा नहर माइनर कटने से सैंकड़ों बीघे फसल जलमग्न है। जानकारी देने के बाद भी नहर विभाग का कोई भी कारिंदा रोकथाम को नहीं पहुंचा है। विभागीय रवैये से किसानों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


पिछले तीन दिन से शारदा नहर का पानी सलेमपुर क्षेत्र के ब्रह्मदेव तालाब के पास से चल रहा है। गांव के लोगों ने कटे माइनर को बांधने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सके। तीन दिन से नहर के पानी का तेज बहाव सलेमपुर व आसपसास के गांव से सटे खेतों की ओर है। इससे हाजीपुर, डर्रा बुखारपुर, कचनार, पहाड़पुर  आदि गांवों से सटे खेतों पर सैंकड़ों बीघे गेहूं, मसूर, जौं व गन्ने की फसल जलमग्न है।
विज्ञापन


किसान भारत प्रसाद, हनीफ खां, उमाकांत, अरूण कुमार आदि ने ने बताया कि उनकी फसल चौपट हो गई है। नहर का कटान दस से बारह फीट की चौड़ाई तक है। अब तक कोई विभागीय कारिंदा इस ओर न पहुंचने से किसानों की बर्बादी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कासिमपुर क्षेत्र के सरेरी चौराहे से करीब 5 सौ मीटर की दूरी पर रविवार की रात में अचानक नहर कट गई, जिससे गांव के कई किसानों के खेतों की गेहूं, मटर, सरसों की फसलें पानी में डूब गई। इसकी जानकारी देने के बाद भी कोई विभागीय कर्मी मौके पर नही पहुंचा नतीजतन बंधा लगाने के लिए ग्रामीण निजी स्तर पर प्रयास कर रहे है मगर कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed