फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Can the State Disciplinary Committee of Congress wrangling counterattack

कांग्रेसियों की तकरार पर प्रदेश अनुशासन समिति कर सकती पलटवार

Fri, 20 May 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Fri, 20 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Can the State Disciplinary Committee of Congress wrangling counterattack
कांग्रेस - फोटो : file photo

हरदोई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष व अनुसूचित विभाग चेयरमैन के बीच हुई तकरार का संज्ञान लेकर जल्द ही प्रदेश अनुशासन समिति कड़ा फैसला दे सकती है। दूसरी तरफ कांग्रेस अनुसूचित विभाग प्रदेश प्रभारी ने भी फोन पर घटना का संज्ञान लेकर इसकी जांच कराए जाने की बात कही है। बहरहाल जिले की तकरार की गूंज दूसरे दिन प्रदेश पार्टी कार्यालय तक सुनाई देती रही।

विज्ञापन


बुधवार को पीके टीम के समक्ष राजीव भवन में जिलाध्यक्ष मथिलेश्ा सिंह चौहान व अनुसूचित विभाग चेयरमैन प्रेम प्रकाश वर्मा के बीच कहासुनी हो गई थी। प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री को भी पत्र देकर उनके संज्ञान में घटना क्रम लाया गया। यहां तक कि अनुसूचित विभाग चेयरमैन ने अपना इस्तीफा तक भेज दिया लेकिन वहां से इस्तीफा नामंजूर कर घटना के बाबत जानकारी लेकर कार्रवाई किए जाने की बात कही गई थी।
विज्ञापन


गुरुवार को प्रदेश इंचार्ज कांग्रेस अनुसूचित विभाग शशांक शेखर शुक्ला ने फोन पर जानकारी ली व जल्द ही उचित कदम उठाने की बात कही। इसके अलावा प्रदेश अनुशासन समिति को भी जिले के नाराज पदाधिकारियों ने फैक्स भेजकर इस तरह की घटनाएं न हो इसको लेकर ठोस दिशा निर्देश जारी करने की मांग की है। कांग्रेस पदाधिकारियों के सूत्रों की माने तो गुरुवार की दोपहर बाद प्रदेश पार्टी कार्यालय पर पीसीसी सदस्यों की बैठक में अन्य मुद्दाें के साथ जिले के पदाधिकारियों की तकरार का मुद्दा अहम रहा। जिसके बाद जल्द ही जिले के कांग्रेस कमेटी पर प्रदेश मुख्यालय की कोई न कोई गाज गिर सकने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व भी हो चुका एक और विवाद
पार्टी कार्यालय में अनुसूचित विभाग के चेयरमैन प्रेम प्रकाश वर्मा को लेकर साजिश पहले से चल रही थी इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार्यालय पर लगी उनकी होर्डिंग को उतार कर एक पदाधिकारी ने अपनी होर्डिंग टांग दी थी। जिसका विरोध हुआ लेकिन मामला जिलाध्यक्ष के पास जाने के बाद चेयरमैन को आखिरकार चुप्पी साधनी पड़ी। इसके बाद एक बार फिर बुधवार को उकसाया गया लेकिन मामला आखिरकार तकरार में बदल गया।


अलग अलग खेमों ने बनाई अपनी रणनीति
कांग्रेस अध्यक्ष मिथिलेश सिंह चौहान जहां एक ओर अपने पदाधिकारियों के साथ बैठक करते देखे गए वहीं अनुसूचित विभाग चेयरमैन प्रेम प्रकाश वर्मा प्रदेश मुख्यालय पदाधिकारियों के पास अपनी शिकायतें भेजते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed