फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Campaign will be run for prevention of communicable diseases and meningitis

Hardoi News: संचारी रोग और दिमागी बुखार की रोकथाम के लिए चलेगा अभियान

Sat, 23 Mar 2024 01:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 23 Mar 2024 01:27 PM IST
विज्ञापन
Campaign will be run for prevention of communicable diseases and meningitis
हरदोई। संचारी रोग और दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए घर-घर दस्तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान की सभी तैयारियों और व्यवस्थाओं के लिए सीएमओ को सौंपी गई है। अभियान एक से 30 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के स्वामी विवेकानंद सभागार में तैयारी बैठक की जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने स्वास्थ्य सहित सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि समन्वय के साथ काम करें। कचरा निस्तारण, सूकरबाड़ों को आबादी से दूर शिफ्ट कराया जाए। उन्होंने आबादी वाले क्षेत्रों में घरों के आस-पास झाड़ियों की साफ-सफाई, नालियों को ढकने, घर से छछूंदर व चूहों को भगाने, जलभराव को रोकने के इंतजाम पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दस्तक अभियान में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बुखार, इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई), फाइलेरिया, कालाजार, कुष्ठ रोग के लक्षण वाले व्यक्तियों का पूरा ब्योरा जुटाएं। साथ ही कुपोषित बच्चों का नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित पूरा विवरण जुटाने के साथ ही ई–कवच पोर्टल पर फीड करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि मच्छरों के प्रजनन वाले क्षेत्र व परिवारों का भी विवरण तैयार करेंगी। स्वास्थ्य कार्यकर्ता माइक्रो प्लान के अनुसार कार्यक्षेत्र में आने वाले परिवारों के सभी सदस्यों का आभा (आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट) पर अपलोड करेंगी और परिवार को आभा नंबर से अवगत कराएंगी।

भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लोगों के लिए शुद्ध और शीतल पेयजल की व्यवस्था, गर्मी से बचाव के लिए छाया, व्यस्त स्थानों पर मौसम के पूर्वानुमान और तापमान का डिस्प्ले, हीट वेव से बचाव के लिए उपायों का विद्यालयों और आमजन में प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए।
बैठक में सीडीओ सौम्या गुरुरानी, सीएमओ डॉ. रोहताश कुमार, डीडीओ अरविंद कुमार, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed