फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Called saint of Sabarmati path

साबरमती के संत के पथ पर चलने का आह्वान

Fri, 02 Oct 2015 11:34 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Fri, 02 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Called saint of Sabarmati path

जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व

विज्ञापन
प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।

कांग्रेस कार्यालय मेें तिरंगा फहरा कर उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए। इस मौके पर प्रदेश सचिव अजय सिंह ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री के दिखाए मार्ग पर चलकर ही देश तरक्की कर सकता है। जिलाध्यक्ष मिथिलेश सिंह चौहान ने उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।

इस मौके पर राजीव सिंह, श्यामा प्रसाद शुक्ला, सत्यबोध प्रकाश, भुट्टो मियां ,पीपी वर्मा, नगर अध्यक्ष शशिभूषण शुक्ला, महादेव प्रसाद शुक्ला, स्वतंत्रता सेनानी श्यामकरन त्रिवेदी, स्वतंत्रता सेनानी रामगोपाल दीक्षित, सेवादल अध्यक्ष अजीत सिंह, महासचिव बबलू शर्मा, रामदेवी, सुहेल अहमद आदि मौजूद थे।

उधर, हरिश्चंद्र विकलांग जन सेवा समिति के तत्वाधान में दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष हरिओम पांडे, मिथिलेश शुक्ला, शिवमोहन शुक्ला, मनोज, देवेंद्र, बलकार, छोटेलाल, दीपेंद्र, राहुल, बालकराम आदि मौजूद थेे। वहीं अभाविप ने महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।

इस मौके पर सह विभाग प्रमुख डा. बीएस पांडे, डा. शीला पांडे, डा. एसके त्रिपाठी, जिला संयोजक उमापति मिश्रा, सिद्धार्थ मिश्रा, सुधीर श्रीवास्तव, शिवम अवस्थी, रूबी गुप्ता, रोली गुप्ता, अखिलेश त्रिपाठी, शौर्यवर्धन सिंह, सुधा आर्या, पुनीत शुक्ला आदि मौजूद थे।

उधर, ज्ञानदीन डिग्री कालेज टड़ियावां में कालेज के प्रबंधक डा. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने गांधी जी व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया। प्राचार्य इंदु शुक्ला ने व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। स्काउट गाइड के प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया।

इस मौके पर प्रवक्ता अभिषेक अग्निहोत्री, शालिनी अग्रवाल, ज्ञानप्रकाश, अमित सहाय, ज्ञानेंद्र मिश्रा, रामेंद्र, विशाल आदि मौजूद थे। वीरांगना लक्ष्मीबाई इंटर कालेज में प्रबंधक राधाकृष्ण दीक्षित ने गांधी जी व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया।

इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रमोद यादव, जयप्रकाश दीक्षित, प्रदीप यादव, प्रियंका बाजपेयी, ओमप्रकाश, सुनील सिंह आदि मौजूद थे। उधर, एडीएम लक्ष्मी शंकर सिंह ने गांधी भवन में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट योगेंद्र मोहन समेत कई अधिकारी मौजूद थेे।

संडीला तहसील में एसडीएम एपी सिंह व तहसीलदार एसएन त्रिपाठी की अगुवाई में तिरंगा फहराया गया। पालिका परिषद, कोतवाली सहित सभी स्कूलों में दोनों महापुरुषों को याद किया गया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन अनुजा दीक्षित एवं दिव्यानन्द पीजी कालेज में एसडीएम की उपस्थिति में सफाई अभियान चलाया गया।

कछौना स्थित नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष मीना विश्वकर्मा ने ध्वजारोहण किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में कृति द्विवेदी ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर पूनम अवस्थी, ऋचा आदि मौजूद थीं।  बेनीगंज में सभासद डिंपल तिवारी ने मोहल्ले में झाडू़ लगाकर सफाई अभियान चलाया।

उधर, बिलग्राम तहसील क्षेत्र में भी बापू और शास्त्री जी को याद किया गया। सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण हुआ। चेयरमैन मालती रमन ने पालिका में ध्वजारोहण किया। इसके बाद ईओ मीनू सिंह, राजारमन गुप्ता, सभासद मंगतराम, रामचंद्र प्रजापति समेत पालिका कर्मियों ने झाडू़ लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया।

सांडी स्थित अखिल भारतीय बाल्मीकि नवयुवक संघ की ओर से औलादगंज, मीठा कुंआ चौराहा समेत कई मोहल्लों में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान संजीव भारती, राजपाल, विनोद, सूरज, राजीव, राहुल आदि मौजूद रहे। शाहाबाद तहसील में आयोजित गोष्ठी में एसडीएम अशोक शुक्ला व तहसीलदार अबुल कलाम ने देश की एकता और अखंडता कायम रखने पर जोर दिया।

वरिष्ठ सभासद शब्बन खां ने ध्वज फहराया। सर्वोदय कार्यकर्ता सुरेंद्र नाथ मिश्रा, अंकित मिश्रा, आकाश मिश्रा आदि ने मलिन बस्तियों में सफाई अभियान चलाया। उधर, सुदर्शन शिक्षा सदन इंटर कालेज मेें गोष्ठी और सांस्कृ तिक कार्यक्रम हुए। प्रगतिनगर चंदीपुरवा स्थित सरस्वती बालगोपाल स्कूल के प्रबंधक दयाराम सिंह राठौर ने बापू और शास्त्री जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर बच्चाें ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed