{"_id":"615c8b9e8ebc3e628d1eaf60","slug":"byke-theft-gang-arretsed-hardoi-news-knp656509374","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह बाइकों के साथ चार अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह बाइकों के साथ चार अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गैंग के चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। चोरी की छह बाइकें भी बरामद की हैं। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में गैंग का खुलासा कर सीओ सिटी विकास जायसवाल ने बताया कि सुरसा थानाध्यक्ष अरविंद यादव को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध लोग गोशाला तिराहे के निकट चोरी की बाइक बेचने की फिराक में खड़े हैं। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख दोनों संदिग्ध लोग अलग-अलग बाइक से सेमरा की ओर भागने लगे। पुलिस ने घेरकर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में इन लोगों ने अपना नाम संजय निवासी अतर्छा बुजुर्ग कोतवाली बिलग्राम और सुनील कुमार निवासी जगतपुरवा थाना सुरसा बताया। दोनों चोरी की बाइक से जा रहे थे। बताया कि बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के अजमतनगर कबीरनपुरवा निवासी प्रदीप के माध्यम से पिहानी निवासी सलमान से बाइक खरीदी थी। सलमान और भूरा उर्फ प्रदीप चोरी की कुछ और बाइक बेचने के लिए आने वाले हैं और बाइकें पास ही जंगल में झाड़ियों में छिपाकर रखी हैं।
इस पर पुलिस ने एक बाइक से आए दो युवकों का पीछा किया। संजय के इशारे पर पुलिस ने सलमान निवासी उजागरपुरवा कोतवाली पिहानी और भूरा को मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे गिरफ्तार कर लिया। झाड़ियों से तीन बाइकें बरामद कीं। सीओ सिटी ने बताया कि कुल छह बाइकें बरामद हुईं हैं। यह बाइकें शहर के धर्मशाला रोड स्थित नर्सिंग होम के बाहर से, सुरसा थाना क्षेत्र के सेमरा और जलुआ खेड़ा से, कन्नौज जनपद के छिबरामऊ और लखनऊ से भी चोरी की गई थीं।
विज्ञापन
प्रदीप पर दर्ज हैं कई मामले
प्रदीप उर्फ भूरा पर चार मामले दर्ज हैं। दो मामले बिलग्राम कोतवाली में, एक शहर कोतवाली में और एक कन्नौज जनपद के छिबरामऊ थाने में दर्ज है। सुनील, संजय और सलमान पर भी कन्नौज के छिराबमऊ में एक-एक मामला दर्ज है।
दस से 15 हजार में बेचते थे बाइक
शातिर नई बाइक चुराते थे। बाइक दस से 15 हजार रुपये में आसानी से बिक जाती थी। पूर्व की भी घटनाओं की जानकारी पुलिस जुटा रही है।