फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   byke ridrers looted rupees from patient care taker

पुलिसकर्मी बन बाइक सवारों ने तीमारदार से नगदी छीनी

Sat, 19 Oct 2019 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
byke ridrers looted rupees from patient care taker
हरदोई। जिला अस्पताल गेट के बाहर गुरुवार देर शाम बाइक सवारों ने खुद को पुलिसकर्मी बता तीमारदार को झांसे में ले लिया। धूम्रपान करना जुर्म बता उसे बाइक पर बैठा ले गए और साढ़े 11 हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित ने वारदात की सूचना पुलिस को दी है ।
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम शिवनगरी निवासी शंकरलाल (56) किसान है। उसका दामाद जिला अस्पताल में भर्ती है। वह गुरुवार को दामाद को देखने जिला अस्पताल गया था। शंकरलाल ने बताया कि वह देर शाम बीड़ी पीकर अस्पताल के अंदर जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक आए। उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताकर अस्पताल परिसर में धूम्रपान करना कानूनी जुर्म बताकर उसे डराया।
विज्ञापन

उसे धमकाकर कोतवाली चलने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में उसके साढ़े 11 हजार रुपये छीन लिए। नघेटा मार्ग पर उसे उतारकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed