{"_id":"619bd5b7e9592d1cda557137","slug":"byke-rider-farmer-died-hardoi-news-knp6654852153","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने बाइक सवार किसान को रौंदा,मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार किसान को रौंदा,मौत
विज्ञापन
हरदोई। बघौली चौराहे के निकट हरदोई-लखनऊ मार्ग पर रविवार देर रात ससुराल से वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे बाइक सवार किसान को वाहन ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हसनापुर निवासी अनिल (30) खेती करता था। शनिवार को वह कछौना के भीरी गांव स्थित ससुराल गया था। रविवार देर रात वह बाइक से सांडी के चचरापुर गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। बघौली चौराहे के निकट पीछे से आए वाहन ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
उसके पास मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मृतक के मौसा परमाईलाल ने बताया कि अनिल के परिवार में पत्नी रोशनी, दो बेटे व दो बेटियां हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।