{"_id":"61abada0beb81168010c1d59","slug":"byke-rider-died-in-accident-hardoi-news-knp6677193194","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-सवाजयपुर मार्ग पर नकटौरा गांव के निकट शनिवार सुबह प्राइवेट बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
लोनार कोतवाली क्षेत्र के लखवा गांव निवासी गोविंद (25) खेती करता था। शनिवार सुबह बाइक से नकटौरा जा रहा था। हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर नकटौरा गांव के निकट पीछे से आ रही प्राइवेट बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गोविंद बाइक से उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरा। मौके पर उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोविंद हेलमेट नहीं लगाए था।
राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तलाशी के दौरान जेब में मिले आधार कार्ड व डायरी में लिखे नंबरों पर परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में परिजन मौके पर आ गए। प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव ने बताया कि हादसा संज्ञान में है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।