फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Buses will be increased depending on the number of passengers

Hardoi News: यात्रियों की संख्या के आधार पर बढ़ाई जाएंगी बसें

Thu, 26 Oct 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 26 Oct 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Buses will be increased depending on the number of passengers
फोटो-20-रोडवेज बस अड़्डे पर खड़ी बसें और मौजूद यात्री। संवाद
विज्ञापन


- त्योहार की तैयारी में जुटा विबाग, यात्रियों नहीं होगी असुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। दीपावली के त्योहार के लिए परिवहन निगम की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मार्ग पर यात्रियों की संख्या के आधार पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। नियमित बसों के स्थान पर अतिरिक्त बसों का संचालन होगा।
स्थानीय रोडवेज स्टेशन से प्रतिदिन 132 बसों का संचालन होता है। इसमें प्रतिदिन आठ से 10 हजार यात्री यात्रा करते हैं। त्योहार पर यात्रियों की संख्या 14 से 15 हजार तक पहुंच जाती है। त्योहार पर यात्रियों को बसों की कमी के कारण समस्या न हो। इसके लिए विभाग की ओर से कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

इसके तहत विगत वर्षों में त्योहार के दौरान जिन मार्गों पर यात्रियों की संख्या में अधिक इजाफा हुआ। उन मार्गों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए विभाग प्रत्येक मार्ग पर बसों और यात्रियों की संख्या का आकलन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक दिल्ली मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। ताकि दिल्ली, हरियाण से आने वाले यात्रियों को असुविधा न हो। वहीं, अन्य मार्गों पर यात्रियों की संख्या के आधार पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। एआरएम हाकिम सिंह ने बताया कि त्योहार पर यात्रियों को असुविधा न हो। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed