{"_id":"5f172b4f8ebc3e638375b379","slug":"bus-driver-suicide-hardoi-news-knp572499059","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से आहत बस चालक ने लगाई फांसी,मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से आहत बस चालक ने लगाई फांसी,मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चांद बेहटा में बीमारी से परेशान प्राइवेट बस के चालक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम भीखपुर निवासी सुभाषचंद्र पांडेय (40) पुत्र मगनबिहारी अविवाहित था। वह दिल्ली में प्राइवेट बस चलाता था। लॉकडाउन के दौरान सुभाष गांव आया था। दो माह से शहर के ग्राम चांदबेहटा निवासी रिश्तेदार रामसनेही के मकान में किराये पर रहता था। वह शहर में बस चलाता था। पिता ने बताया कि सुभाष शुगर व पेट रोग से ग्रसित था।
काफी इलाज के बाद भी आराम नहीं मिल रहा था। दर्द से परेशान होकर मंगलवार दोपहर सुभाष ने रस्सी के सहारे कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रिश्तेदारों ने शव लटकता देख परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।