फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bus collapse in khanti, 27 injured

बस खंती में पलटी, 27 घायल

Tue, 12 Sep 2017 11:54 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Tue, 12 Sep 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
bus collapse in khanti, 27 injured
पलटी बस। - फोटो : अमर उजाला

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सदरियापुर से एटा के पटियाली जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस कटरा बिल्हौर हाईवे पर ग्राम कौशिया के निकट अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। हादसे में बस में सवार 27 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को सवायजपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

सोमवार देर रात बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के  ग्राम बदनपुरफत्ते, नौमलिकपुर, बरगवांगंज, ससेडा, रमुआपुर और सदरियापुर के ग्रामीण बस से एटा के पटियाली अंतर्गत बहादुरनगर धाम में धार्मिक आयोजन में शामिल होने जा रहे थे। बिल्हौर कटरा हाईवे पर पाली थाना क्षेत्र के कौशिया गांव के पास मंगलवार तड़के तीन बजे बस अनियंत्रित होकर दाहिनी ओर खंती में पलट गई। बस में 60 श्रद्धालु थे। इनमें से 27 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक निधि सोनकर, तहसीलदार मूसाराम, एसओ पाली दीपक सिंह मौके पर पहुंचे। घायलों को सवायजपुर सीएचसी भेजा गया। यहां से कुछ घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद चालक फरार हो गया। अधिकतर घायलों की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। 
विज्ञापन


ये लोग हुए घायल 
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रमुआपुर निवासी चंद्रावती (47) पत्नी  शिवराज, सीमा (40) पत्नी मुरली, मुरली (50) पुत्र मदारी, शिवरानी (40) पत्नी मुन्नीलाल, मुन्नीलाल (45) पुत्र चित्तर, चंदोली निवासी खुशीराम (40) पुत्र जानकी, रामकली (40) पत्नी लालबहादुर, लालबहादुर (45) पुत्र संजू, सिरदा निवासी रामप्रताप (65), कछियनपुरवा निवासी सोबरन (60), नौमलिकपुर निवासी राममुखी (60) पत्नी सुंदर, सुधा (50) पत्नी कमलेश, शांति (50) पत्नी प्यारेलाल, नीरज (25) पुत्र रामशरण, सदरियापुर निवासी  रामबेटी (55) पत्नी विशुन कुमार, विमला (60) पत्नी बाबूराम, रामश्री (55) पत्नी श्रीकृष्ण, रामगुनी (47) पत्नी दर्शनलाल, विशुन नारायन (56) पुत्र निरंजनलाल, विशंभर (60), आशाराम (35) पुत्र छोटेलाल, बाबूराम (45) पुत्र रामस्वरूप, काशूपेट निवासी चंदारा (70) पत्नी रामशरन, सुरसा निवासी रामकांती (45) पत्नी रामकिशोर हादसे में घायल हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गागंज के पास भी पलटने से बची थी बस 
दुर्घटना में घायल हुए श्रद्धालुओं ने बताया कि चालक गलत तरीके से बस चला रहा था। दुर्गागंज के निकट भी बस अनियंत्रित हो गई थी। यहां श्रद्धालुओं ने उसे टोका था, तो चालक ने लोड अधिक होने के कारण बस लहराने की बात कही थी। इसके बावजूद चालक ने ध्यान नहीं दिया और आगे जाकर हादसा हो गया। 

बस में भीड़ देख कर दिया था इनकार 
दुर्घटना में मामूली रूप से घायल हुए सदरियापुर निवासी कोटेदार विशुन कुमार ने बताया कि बिलग्राम में बस में बहुत ज्यादा सवारियां बैठा दी गई थीं। इस पर वह और गांव के ही विशंभर, बाबूराम, आशाराम, छोटेलाल, चंदारा आदि बस से उतर गए थे। इसके बाद बस चालक चला गया था। एजेंट के तौर पर कार्य करने वाले बिलग्राम निवासी दिनेश ने इन लोगों से दोबारा फोन पर संपर्क साधा। इसके बाद बस वापस आई और कुछ लोगाें को बैठाया गया। बस में कुल 16 महिला यात्री थीं। 150 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से किराया वसूला गया था। 


घायलों के अस्पताल पहुंचते ही बिजली गुल 
घटनास्थल पर एसओ पाली की सक्रियता से फौरन ही एंबुलेंस पहुंच गईं। घायलों को सीएचसी सवायजपुर ले जाया गया। मरीजों के सीएचसी पहुंचते ही बिजली गुल हो गई। पेट्रोमेक्स और टार्च की रोशनी में इलाज किया गया। सीएचसी में जनरेटर का इंतजाम नहीं है और इनवर्टर भी जवाब दे गया था। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक निधि सोनकर ने नाराजगी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed