फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Brothers got dead in accident

कार की टक्कर से बाइक सवार मौसेरे भाइयों की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
Brothers got dead in accident
घटनास्थल पर पड़ी दुर्घटनाग्रस्त बाइक ।संवाद - फोटो : AMAR UJALA
कार की टक्कर से बाइक सवार मौसेरे भाइयों की मौत - बहन के घर से लौट रहे थे बाइक सवार मौसेरे भाई - भरखनी-रूपापुर मार्ग पर हुआ हादसा अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत भरखनी-रूपापुर मार्ग पर बाइक सवार मौसेरे भाइयों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही दोनों भाइयों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे ।घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया ।घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम रजुआपुर निवासी भीकम सिंह (35) पुत्र पूरन सिंह अपने मौसेरे भाई गांव निवासी संतोष(40) पुत्र खेतल के साथ अपनी बहन के घर ग्राम नगला चांदपुर गया था। शुक्रवार रात लगभग नौ बजे वहां से दोनों भाई बाइक से वापस गांव जाने के लिए निकले थे। पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत भरखनी-रूपापुर मार्ग पर हसनापुर मोड़ के निकट तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे और कार की टक्कर लगने से सिर के बल सड़क पर जा गिरे ।सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना करने वाली कार को कब्जे में ले लिया। मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed