फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Brother-in-law dies of brother-in-law

कार-ट्रक की भिड़ंत में जीजा और साले की मौत

Tue, 20 Jun 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 20 Jun 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law dies of brother-in-law
Accident - फोटो : प्रत‌िकात्मक

बिलग्राम।  कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात कटरा-बिल्हौर हाईवे पर वैगनआर-ट्रक की भिड़ंत में बीडीसी और उसके साले की मौत हो गई। वह वैगनआर से उन्नाव बारात में शामिल होकर देर रात घर लौट रहे थे। बीडीसी कोतवाली क्षेत्र के नया बंगला का था। साला काफी समय से उसके यहां रह रहा था। सोमवार को पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।

विज्ञापन


बिलग्राम क ोतवाली के अतरछा निवासी धारा यादव ने बेटे अरविंद की बारात रविवार को उन्नाव के थाना गंजमुरादाबाद के हर्रईपुर गांव गई थी। बारात में कोतवाली क्षेत्र के नया बंगला निवासी बीडीसी महेंद्र कुमार (50) अपनी वैगनआर से गए थे। उनके साथ साला राम रहीस (28) निवासी शहर उन्नाव भी गया था।
विज्ञापन


बारात में शामिल होकर जीजा साला रात करीब एक बजे घर लौट रहे थे। क ोतवाली क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर हाईवे पर सदरपुर के पास सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक से भिड़ंत हो गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर सदरपुर के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। वैगनआर साला चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि जीजा पास में ही आगे की सीट पर बैठा था। हादसे में गाड़ी पूरी तरह से पिचक गई थी। इससे दोनों के सिर व चेहरे समेत गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनाें के शव वैगनआर से बाहर निकलवाया।


उनके पास से मिले लाइसेंस से पहचान कर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। बीडीसी की पत्नी पुष्पा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। महेंद्र बिरनी द्वितीय से बीडीसी था। महेंद्र पिछले कई साल से नयागांव बंगला में ही बहन के घर रहता था। बीडीसी की मौत पर पूर्व प्रमुख कप्तान सिंह, प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष रघुनाथ यादव ने दुख जताया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed