{"_id":"66a7d1e011b7eeb58c0a2c56","slug":"brother-and-nephew-accused-of-murder-of-middle-aged-man-sent-to-jail-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-117668-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अधेड़ की हत्या के आरोपी भाई और भतीजे भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अधेड़ की हत्या के आरोपी भाई और भतीजे भेजे गए जेल
विज्ञापन
पिहानी। पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला भाटनटोला में शौचालय के इस्तेमाल के लिए रविवार की रात हुए विवाद में अधेड़ की हत्या कर दी गई। आरोपी भाई और दो भतीजों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। शव का पोस्टमार्टम अभी नहीं हुआ है।
।भाटनटोला निवासी दिनेश कश्यप (47) का अपने भाई अनंतराम कश्यप और भतीजों गुड्डू व राजीव से आए दिन विवाद होता था। रविवार सुबह खेत में जाते समय अनंतराम और दिनेश की साइकिल लड़ गई थी। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। शाम को दोनों मकानों के बीच में स्थित एक शौचालय के पहले इस्तेमाल से विवाद हो गया था। इस दौरान अनंतराम ने गुड्डू और राजीव के साथ मिलकर दिनेश कश्यप को लाठी-डंडों से पीट दिया था। मौके पर ही दिनेश की मौत हो गई थी।
घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह, सीओ हरियावां संतोष सिंह, पिहानी कोतवाल डीडी सिद्धार्थ मौके पर पहुंचे थे। घटना के पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस से शिकायत किए जाने से नाराज थे आरोपी
मोहल्लावासियों के मुताबिक अनंतराम और दिनेश के परिवार की महिलाओं के बीच भी आए दिन विवाद होता था। इस विवाद की जानकारी सभी को थी। खास बात यह है कि विवाद की कोई खास वजह नहीं होती थी। रविवार की शाम जब विवाद हुआ तो दिनेश शिकायत करने के लिए पिहानी कोतवाली गया। कोतवाली में शिकायत देकर वह घर जा रहा था, लेकिन घर के पास ही उस पर हमला कर दिया गया। दिनेश की दी गई शिकायत पर ही पुलिस ने पूरा मामला दर्ज किया है।