{"_id":"66a52f1a145ffb83e43beffd9b839c06","slug":"brahmin-conference-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मण सम्मेलन के लिए निकाली गई शोभायात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मण सम्मेलन के लिए निकाली गई शोभायात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 22 Dec 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान परशुराम सभा के तत्वावधान में 25 दिसंबर को नुमाइश पुरवा में होने वाले चतुर्थ ब्राह्मण सम्मेलन के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को एक जनजागरण शोभायात्रा निकाली गई। शहर के प्रमुख मार्गों से यह शोभायात्रा निकाल लोगों को सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
बिलग्राम चुंगी निकट हरदोई शीत गृह से एक जनजागरण शोभा यात्रा सभा के नेतृत्व में निकाली गई। बताया गया कि युवा शक्ति भगवान परशुराम सभा की ओर से चतुर्थ ब्राह्मण सम्मेलन 25 दिसंबर को योगेश पैलेस नुमाइश पुरवा में आयोजित होगा। जिसको लेकर सभी को अवगत कराने को मुख्य मार्गों से यात्रा निकाली गई। बिलग्राम चुंगी से होते हुए शोभा यात्रा शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों से होते हुए महात्मा गांधी मार्ग स्थित कार्यालय पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
शोभायात्रा के समापन पर अध्यक्ष श्यामाकांत दीक्षित ने सभी पदाधिकारियों से सम्मेलन को सफल बनाने को अभी से जुटने का आह्वान किया। शोभायात्रा में सुयश त्रिवेदी, राघवेंद्र दीक्षित, रघुवीर शरण दीक्षित, शिवम शुक्ला, शरद पांडे, कपिल तिवारी, अनुराग शुक्ला, आशू शुक्ला, अमूल्य दीक्षित, आकाश शुक्ला, देवार्चन मिश्रा, आशीष पांडे, शुभेंदु त्रिवेदी, पीयूष दीक्षित और शुभम शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन