फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bone pain

Hardoi News: हड्डी का दर्द बिजली न होने से बना नासूर

Mon, 24 Jul 2023 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
bone pain
हरदोई। यूं तो अस्पताल में बीमार शख्य इलाज के लिए जाता है, लेकिन रविवार को हड्डी दर्द से परेशान मरीजों के लिए छह घंटे की बिजली कटौती नासूर बन गई। उमस भरी गर्मी ने दर्द से दुखी मरीजों की परेशानी बढ़ा दी।
विज्ञापन

नेत्र एवं शल्य कक्ष में मेडिकल कॉलेज का एक आर्थो वार्ड बनाया गया है। यहां पर 22 बेड है। यहां पर हड्डी रोगियों को भर्ती किया जाता है। रविवार की सुबह करीब सात बजे आर्थो वार्ड की बिजली गुल हो गई। इससे वार्ड में अंधेरा हो गया। चलने में असमर्थ हड्डी के मरीजों को वार्ड में छह घंटे तक गर्मी से परेशान होना पड़ा। वही, तीमारदारों ने मरीजों को गर्मी से राहत देने के लिए हाथ के पंखे से हवा की। गर्मी से परेशान कुछ मरीज व उनके तीमारदार बाहर निकल कर बैठे। इस दौरान मरीजों का इलाज मोबाइल की रोशनी से किया गया।
विज्ञापन

केस -एक
हरपालपुर के दसेउली गांव निवासी आदेश तीन दिनों से आर्थो वार्ड में भर्ती है। उनका कहना है सुबह करीब सात बजे बिजली चली गई थी। दोपहर को एक बज चुका है। अभी तक बिजली नहीं है। उन्होंने बताया दर्द से अधिक गर्मी से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस - दो
आर्थो वार्ड में भर्ती कोइलहा गांव निवासी वक्तबहादुर सिंह ने बताया कि उनका एक हाथ एक पैर टूटा है। सुबह करीब सात बजे वार्ड में बिजली नहीं है। इससे काफी परेशान है। फिलहाल उनके तीमारदार हाथ के पंखे से हवा कर रहे हैं।

आर्थो वार्ड की लाइन सिटी लाइन से जुड़ी है। जिसके कारण दिक्कत हुई होगी। फिलहाल जिला अस्पताल की लाइन से बिजली जुड़वा दी जाएगी।
डॉ जेके वर्मा, सीएमएस, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed