{"_id":"63e3e387f8e05cd5af02343b","slug":"body-of-newborn-found-lying-in-sugarcane-field-hardoi-news-c-12-1-72851-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: मानवता फिर हुई शर्मसार! गन्ने के खेत में मिला नवजात का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: मानवता फिर हुई शर्मसार! गन्ने के खेत में मिला नवजात का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Thu, 09 Feb 2023 04:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 09 Feb 2023 04:03 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां टंडियावा थाना क्षेत्र में एक नवजात क शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले के टंडियावा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर में पुरानी बाजार के समीप माइनर के पास गन्ने के खेत में बुधवार को एक नवजात का शव पड़ा मिला। हरिहरपुर के विजय सिंह यादव बुधवार की सुबह अपने गन्ने के खेत के गन्ने की छिलाई के लिए मजदूरों को साथ लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में उनको नवजात का शव पड़ा मिला। उन्होंने इसकी पुलिस का सूचना दी। नवजात के शव मिलने की सूचना पर वहां पर भीड़ एकत्रित हो गई। एसआई संतोष कुमार व सिपाही अशोक रावत मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सीओ ने किया थाने का निरीक्षण
शाहाबाद क्षेत्राधिकारी हेमंत उपाध्याय ने बुधवार को थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने की साफ- सफाई, अपराधिक रजिस्टर, कम्प्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क ,मेस, बैरक, हवालात,शस्त्रों का रख- रखाव देखा। इंस्पेक्टर गंगा प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन