फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Block chiefs' tenure ends, five sub-officers will handle 19 blocks

ब्लाक प्रमुखों का कार्यकाल खत्म, पांच उपजिलाधिकारी संभालेंगे 19 ब्लाक

Wed, 17 Mar 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Block chiefs' tenure ends, five sub-officers will handle 19 blocks
हरदोई। जनपद के सभी 19 विकास खंडों के ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल पूरा हो गया है। गुरुवार से सभी ब्लॉकों में प्रशासक कार्यभार संभाल लेंगे। शासनादेश के मुताबिक जिस तहसील क्षेत्र में जो ब्लॉक आता है, वहां का उपजिलाधिकारी संबंधित ब्लॉक का प्रशासक होगा। ग्राम्य विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव की ओर से इस संबंध में आदेश जारी होने के बाद अब जिलाधिकारी के स्तर से गुरुवार सुबह औपचारिक आदेश जारी होगा।
विज्ञापन

जनपद में कुल 19 विकास खंड हैं। इन सभी विकास खंडों में सामान्य पंचायत निर्वाचन के तहत ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव हुआ था। 18 मार्च 2016 को सभी 19 विकास खंडों में ब्लॉक प्रमुखों ने कार्यभार संभाल लिया था। अभी पंचायत चुनाव की घोषणा नहीं हुई है और ऐसे में कार्यकाल पूरा होने के कारण अब ब्लॉक प्रमुखों की जगह प्रशासक तैनात किए जाने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन

ग्राम्य विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक छह माह अथवा नया ब्लॉक प्रमुख चुने जाने में जो भी पहले हो, तक के लिए प्रशासक तैनात किए जा रहे हैं। ब्लॉक प्रमुखों का पांच वर्ष का कार्यकाल क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक के हिसाब से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक संबंधी कार्यों में कोई रुकावट न आए इसलिए उपजिालाधिकारियों को उनके तहसील क्षेत्र में पड़ने वाले ब्लॉकों का प्रशासक बनाया गया है। प्रशासक के तौर पर ये लोग उन सभी अधिकारों का इस्तेमाल कर सकेंगे, जो एक निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख के पास होते हैं।
अब तक ये थे ब्लॉक प्रमुख
बावन - समीर सिंह
पिहानी - स्वर्णलता सिंह
बिलग्राम - पृथ्वीराज सिंह
संडीला - कुंवर वीरेंद्र सिंह
टोडरपुर - रामबाबू त्रिवेदी
शाहाबाद - नीतू गुप्ता
सुरसा - महिपाल यादव
अहिरोरी - शिवरतन लाल
टड़ियावां - ऊदल
बेंहदर - मोहम्मद राफे
कोथावां - निर्भय वर्मा
भरावन - सुमन दीक्षित
हरियावां - सर्वेश कुमार
सांडी - रंजीता वर्मा
भरखनी - नीरज कुमारी
कछौना - रामरती
माधौगंज - मनोज कुमारी
हरपालपुर - अशोक कुमार कठेरिया
मल्लावां - राजपती
सत्ता परिवर्तन पर यहां आई उप चुनाव की नौबत
वर्ष 2017 में प्रदेश में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद जनपद में सात विकास खंडों के ब्लॉक प्रमुख बदल गए थे। कुछ के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया था, तो कुछ ने अविश्वास प्रस्ताव आने और कुछ ने प्रस्ताव आने व मतदान से पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
अहिरोरी में तत्कालीन सपा विधायक राजेश्वरी के पुत्र आकाश वर्मा ने इस्तीफा दे दिया था, तो टड़ियावां के ब्लॉक प्रमुख वंशीलाल ने अविश्वास प्रस्ताव की आहट पर इस्तीफा दे दिया था। पिहानी में तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख सरिता गुप्ता, बावन के धर्मेंद्र सिंह के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ था।

टोडरपुर के तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख उदयवीर सिंह, बिलग्राम की ब्लॉक प्रमुख संतोष कुमारी, माधौगंज की कंचन लता भी सत्ता परिवर्तन के बाद ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी गवां बैठी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed