फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Black flags fluttered marches

काले झंडे लहरा जुलूस निकाला

Tue, 09 Jun 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 09 Jun 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Black flags fluttered marches

नगर के जूनियर हाईस्कूल के खेल मैदान पर दबंगों के

विज्ञापन
कब्जे के विरोध में सोमवार को बसपा नेता राजेश पाठक की अगुवाई में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर जमीन को दबंगों से मुक्त कराने की मांग की गई। मामले में सोमवार को दुकानों पर भी काले झंडे लगे हुए थे।

ज्ञात हो कि मिट्ठू बाबा स्थित जूनियर हाईस्कूल के खेल मैदान पर दबंगों द्वारा सीमेंट के पोल लगा उन पर कटीले तार की बैरीकेडिंग करने से गुस्साए लोगों ने जमीन खाली कराने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सोमवार सुबह से ही नगर की दुकानों पर इसके विरोध में काले झंडे लगे थे।

बसपा नेता राजेश पाठक, भाजपा नेता अभय शंकर शुक्ल, मनोज अग्निहोत्री के साथ नगर के लोग मुख्य चौराहे पर आए और अवैध कब्जे पर रोष जताते हुए मामले में आर पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया। पाठक ने बताया कि 9 जून को बिलग्राम तहसील पर जाकर शांति पूर्ण विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन देंगे।

इसके बाद 10 जून की शाम कस्बे में कैंडल मार्च निकाला जाएगा, यदि इस पर भी अफसरों ने ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन की अगली रणनीति बनाई जाएगी। सोमवार शाम को बाजीगंज बाजार से विरोध प्रकट करते हुए जुलूस निकाला गया। जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए चौराहे पर आकर समाप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed