फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BKU sought to give the picket 18 hours power

भाकियू ने धरना दे मांगी 18 घंटे बिजली

Sat, 22 Aug 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Sat, 22 Aug 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
BKU sought to give the picket 18 hours power

किसानों को 18 घंटे बिजली आपूर्ति कराने सहित किसान

विज्ञापन
हित की सात सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के पदाधिकारियों और किसानों ने शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई कराने की मांग की।

इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष गवर्नर सिंह यादव ने कहा कि ओलावृष्टि और बरसात से गेहूं की फसल बरबाद हुई, जिसका मुआवजा अभी तक नहीं दिया गया। कहा कि इससे किसानों को आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।

उन्होंने किसानों को शीघ्र से शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की। उन्होंने समाजवादी पेंशन को लाभार्थियों के सीधे खातों में भेजने और किसानों द्वारा बनवाए गए क्रेडिट कार्ड का ब्याज शीघ्र माफ करने की भी मांग की। उन्होंने किसानों को यूरिया, खाद और डीएपी सस्ते दामों पर दिलाने की पैरवी की।

जिलाध्यक्ष ने किसानों को 18 घंटे बिजली दिलाने एवं बीपीएल सूची के आधार पर बिजली के कनेक्शन नि:शुल्क करवाए जाने की भी मांग की। इस दौरान किसानों ने जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया और जिलाधिकारी रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई कराने की मांग की।

दिए गए ज्ञापन में उक्त के अलावा जिले के माइनरों की सील्ड सफाई करवाकर टेल तक पानी पहुंचाए जाने की भी मांग शामिल है। इस मौके पर बलवीर राजवंशी, केशन लाल वर्मा, विशंभर नाथ राजवंशी, मायावती, चमेली देवी, विभा देवी, सुरेश सिंह, गंगाराम राजवंशी और रामपाल गौतम आदि लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed