{"_id":"771aad5cc2127f72e196b5ba344ab913","slug":"bku-s-performance-in-kalktret-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 01 Jul 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली, पानी व सड़क जैसी मूलभूत जरूरतों को लेकर
विज्ञापन
भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों व सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किसानों
ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। किसानों की
नारेबाजी से जहां कलेक्ट्रेट परिसर गूंज गया, वहीं प्रशासनिक अमले के भी
हाथ पांव फूल गए।
प्रदर्शन में पहुंचे भाकियू के मंडलीय और प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने मुआवजे के मुद्दे पर प्रशासन को जमकर कोसा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि संडीला क्षेत्र में कम से कम किसानों को 18 घंटे बिजली दी जाए।
कहा कि किसान कोई भीख नहीं, बल्कि प्रदेश के मुखिया द्वारा जनता से किए गए वादे के अनुसार अपने अधिकार की मांग कर रहे हैं, जिसको तत्काल पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि भरावन क्षेत्र के कटका में खंभे तो कब से लगे हैं, पर उन पर तार नहीं दिखाई दे रहे हैं।
जब तार ही नहीं तो बिजली आपूर्ति कब और कैसे हो पाएगी इसका अंदाजा तो बिजली विभाग भी नहीं लगा सकता। प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद हलीम ने कहा कि जर्जर तारों से क्षेत्र में जिन किसानों के मवेशियों की मृत्यु हुई है, उनको मुआवजा दिया जाए।
प्रदेश महासचिव राजू गुप्ता ने कहा कि जो सरकारी नलकूप बंद हैं, उनको शुरू कराया जाए, ताकि किसानों को सिंचाई की अव्यवस्थाओं से दो चार न होना पड़े। जिलाध्यक्ष कदीर पहलवान ने कहा कि भरावन, कोथावां व संडीला क्षेत्र में किसानों को इंदिरा व लोहिया आवास मुहैया कराए जाएं और वृद्धावस्था पेंशन वाले मामलों का निपटारा करवाया जाए।
इस मौके पर किसानों ने नारेबाजी की और सीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम लक्ष्मीशंकर सिंह को सौंपा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।