{"_id":"f4c3ebe3702ddf150f2fe5f7ac4d3b45","slug":"bku-s-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू पदाधिकारियों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू पदाधिकारियों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 01 Feb 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनधन योजना में खाता खोलने से मना करने एवं बैंक
विज्ञापन
कर्मियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए भाकियू पदाधिकारियों ने पहले
शुक्रवार को बैंक का घेराव किया, फिर शनिवार को डीएम को संबोधित ज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट क ो सौंपकर कार्रवाई की मांग की, अन्यथा की दशा में 28
फरवरी से बेमियादी धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
कलक्ट्रेट परिसर में शनिवार को ज्ञापन देने से पूर्व भाकियू पदाधिकारियों और किसानों को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष रावेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि शुक्रवार को एक बैंक की शाखा हरिहरपुर के सामने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाकियू पदाधिकारियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया।
ग्राम पंचायत जैराजपुर, देविया फत्तेपुर, सिहौना, तेलियानी, हरिहरपुर, अमेठिया, सेखौरा, बर्रासराय, पुरवा देवरिया, अलीनगर, सैचामऊ, आदमपुर, मामपुर, भैंसरी, पनिहैया आदि ग्रामों के कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर प्रदर्शन किया और शाखा प्रबंधक को हटाने की मांग की।
इसको लेकर उन्हें आश्वासन दिया गया कि शाखा प्रबंधक हटा दिए गए हैं, जिसके बाद धरना प्रदर्शन खत्म किया गया।
उन्होंने बताया कि शनिवार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट लक्ष्मी शंकर सिंह को दिया जा रहा है, जिसमें स्पष्ट तौर पर कहा जा रहा कि यदि भाकियू की चार सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा न किया गया तो 28 फरवरी से कलक्ट्रेट में बेमियादी धरना प्रदर्शन होगा।
दिए गए ज्ञापन में हरिहरपुर की बैंक के शाखा प्रबंधक को हटाने, बैंक शाखा हरिहरपुर को किसी बड़ी जगह स्थानांतरित करने, बैंक के अंदर लगे एटीएम को बाहर करने एवं लोगों द्वारा धनराशि जमा और निकासी को लेकर आ रही दिक्कतों को दूर करने की मांग शामिल हैं।
पदाधिकारियों ने कहा कि यदि मांगे 28 फरवरी तक नहीं पूरी नहीं होती तो बेमियादी धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर रामराखन मौर्य, सरदार बहादुर सिंह, अचल प्रकाश शुक्ला और रामलखन पाठक सहित कई पदाधिकारी और किसान मौजूद थे।