{"_id":"68687fcf8ed004a944eb6ad35039b25a","slug":"bkmu-compensation-display-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे को भाकिमयू का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे को भाकिमयू का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 20 Jun 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेमौसम बारिश के बाद पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने
विज्ञापन
की मांग समेत कई किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन
राष्ट्रवादी के पदाधिकारियों और किसानों ने शनिवार को कलक्ट्रेट में
प्रदर्शन कर धरना दिया और डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
कलक्ट्रेट परिसर में धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजकरन सिंह यादव ने कहा कि जनपद में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों और मटर आदि की फसल का भारी नुकसान हुआ है, लेकिन अभी तक शत प्रतिशत ग्राम पंचायतों के किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
ब्लाक कोथावां के ग्राम पंचायत पिपरी के मजरा अमरगंज में बलवीर सिंह के घर के बाहर जल निगम का रिबोर होना है, पर अब तक नहीं हो सका, जिसको अतिशीघ्र करवाया जाए। उन्होंने ब्लाक पिहानी की ग्राम पंचायत रसूलपुर में नलकूप का ट्यूबवेल सही कराने एवं माइनर में पानी छोड़ने की भी मांग की।
इस दौरान पदाधिकारियों और किसानों ने प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपकर इन मांगों पर अमल कर कार्रवाई की मांग की। दिए गए ज्ञापन में उक्त के अलावा सूखे की स्थिति को देखते हुए सभी ग्राम पंचायतों के तालाबों में पानी भरवाने की व्यवस्था ग्राम पंचायतों से करवाए जाने की मांग भी शामिल है।
इस मौके पर दुर्गा सिंह, मुंशीलाल दीक्षित, कृष्ण कुमार, शिवपाल, शिवनाथ सक्सेना, रामकिशन, रामचंद्र यादव, रामशंकर, सुशील कुमार, रामसेवक वर्मा और सुंदर लाल आदि मौजूद थे।