{"_id":"5f9468358ebc3e9bc61cb896","slug":"bjym-s-city-president-dies-of-dengue-hardoi-news-knp5904640123","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो के नगर अध्यक्ष की डेंगू से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो के नगर अध्यक्ष की डेंगू से मौत
विज्ञापन
फोटो-30-राहुल की फाइल फोटो।
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम (हरदोई)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिलग्राम नगर अध्यक्ष की डेंगू की चपेट में आकर उपचार के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। शनिवार को शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया।
बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला सुल्हाड़ा निवासी राहुल गुप्ता (28) पुत्र हरिशंकर गुप्ता भाजयुमो के नगर अध्यक्ष थे। एक सप्ताह पहले उन्हें तेज बुखार आया था। इस पर हरदोई में उपचार शुरू कराया गया। स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें पांच दिन पहले लखनऊ में भर्ती कराया गया। 21 अक्तूबर को राहुल के डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि एक प्राइवेट अस्पताल में लखनऊ में हुई थी।
शुक्रवार रात राहुल गुप्ता की लखनऊ में ही मौत हो गई। राहुल की कस्बे में ही बस अड्डा चौराहे पर मिठाई की दुकान थी। मौत की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू, भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश सिंह, गोविंद द्विवेदी आदि ने शोक जताया है।