फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BJP's 37 Mandal presidents declared, Nitish Nagar president in Sandila

Hardoi News: भाजपा के 37 मंडल अध्यक्ष घोषित, संडीला में नितीश नगर अध्यक्ष

Tue, 31 Dec 2024 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 31 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
BJP's 37 Mandal presidents declared, Nitish Nagar president in Sandila
- पिहानी ग्रामीण, कछौना और हरियावां के मंडल अध्यक्षों की घोषणा रोकी गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। भारतीय जनता पार्टी ने जनपद के 40 मंडलों में से 37 मंडल अध्यक्षों और इन मंडलों से आने वाले जिला प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा कर दी है। रविवार देर रात सूची जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला चल निकला। कछौना, हरियावां और पिहानी ग्रामीण मंडल के अध्यक्षों की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है।
लगातार दो कार्यकाल पूरे कर चुके अध्यक्षाें को इस बार अध्यक्ष नहीं बनाया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने बताया कि प्रदेश चुनाव अधिकारी डा. महेंद्र नाथ पांडेय और जिला चुनाव अधिकारी संजीव वालिया की संस्तुति के बाद सूची जारी की गई है। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के पाली मंडल में राकेश रंजन त्रिवेदी, सवायजपुर में सुरजीत कुशवाहा, हरपालपुर में कमलेश पाल, अनंगपपुर में रोहित सिंह और श्रीमऊ में अजय कुमार राजपूत को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के टोडरपुर में राघवेंद्र सिंह, उधरनपुर में अनुज कुमार राजपूत, मझिला में श्रवण वर्मा, शाहबाद ग्रामीण में मनोज राजपूत को अध्यक्ष बनाया गया है। शाहाबाद नगर मेें अनिल पांडेय को फिर से जिम्मेदारी दी गई है। हरदोई विधानसभा क्षेत्र में मुदित वाजपेयी को नगर अध्यक्ष, बावप में दिनेश पाल वर्मा और हरदोई ग्रामीण में अजय प्रताप को अध्यक्ष बनाया गया है। गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र में भड़ायल में अनिल पाल, मझिलाया मानवेंद्र सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिहानी नगर में गौरव गुप्ता और टड़ियावां में अंबरीश द्विवेदी को फिर से जिम्मेदारी मिली है। सांडी विधानसभा क्षेत्र में सुरसा में श्यामजी मिश्र, अहिरोरी में सालिगराम वर्मा, बम्हनाखेड़ा में शिवाजी चंदेल, सांडी ग्रामीण में राजेश राजपूत और सांडी नगर में वीरेंद्र कुशवाहा को अध्यक्ष बनाया गया है। मल्लावां विधानसभा क्षेत्र में अजीत कुमार कश्यप को मल्लावां, रामदास वर्मा को मल्लावां ग्रामीण, नीरज कुमार सिंह को राघौपुर, आनंद कुमार सैनी केा माधौगंज, नीरज गुप्ता को बिलग्राम और शैलेंद्र कुमार को बिलग्राम ग्रामीण का अध्यक्ष बनाया गया है।

बालामऊ विधानसभा क्षेत्र में बेनीगंज में रोहित वैश्य, कोथावां में अतुल कुमार मिश्रा, गौसगंज में मदनपाल राठौर और बेहंदर में गोपेंद्र मिश्रा को अध्यक्ष बनाया गया है। संडीला विधानसभा क्षेत्र में संडीला नगर में नितीश जायसवाल रमन, संडीला ग्रामीण में संजीव त्रिपाठी, मलेहरा में सर्वेश राठौर, अतरौली सूरज सिंह चौहान और भरावन में लालता प्रसाद अर्कवंशी को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed