फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bjp give pain to public, sapa will won election

सत्ता सुख में अंधी बीजेपी के दिए दर्द ही सपा को दिलाएंगे जीत

Tue, 09 Nov 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
bjp give pain to public, sapa will won  election
हरदोई। सत्ता सुख में अंधी बीजेपी ने जनता को जो दर्द दिए हैं, वही सपा को जीत दिलाएंगे। ऑक्सीजन न देने वाली बीजेपी सरकार का डेथ सर्टिफिकेट जनता बना चुकी है। सपा अपने नाम, काम व बेदाग चेहरे के बल पर निश्चित रूप से सरकार बनाएगी। शहर के एक होटल में मंगलवार को सपा की समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने ये बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान दाने-दाने को मोहताज हैं। बाढ़ की विभीषिका ने फसलों को बर्बाद कर दिया है। जनता का कोई पुरसाहाल नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा विषैला सांप है, जो समाज में सिर्फ जहर घोलती है।
विज्ञापन

केवल धर्म, संप्रदाय के नाम पर लड़ाने की बात करती है। सत्ता मोह में पगलाई सरकार लोकतंत्र को कुचल रही है। लखीमपुर की घटना ने सभी का दिल दहला दिया। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि किसानों, व्यापारियों, नौजवानों पर अत्याचार करने वाली सरकार को हटाने के लिए जनता उतावली है। उन्होंने आठ विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक, सेक्टर, बूथ के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की व कार्यकर्ताओं को जीत के मंत्र दिए। इस दौरान पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवमूर्ति राना, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण सैनी, जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल, महासचिव वीरेंद्र सिंह यादव, अजय पाल, सतेंद्र कुमार पानू, रियायत खां, नीरज अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed