{"_id":"5ffddd398ebc3e30b80b3294","slug":"birdflu-se-ghabrayee-nahi-hardoi-news-knp605577513","type":"story","status":"publish","title_hn":"घबराने की जरूरत नहीं, लेकिन सतर्कता जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घबराने की जरूरत नहीं, लेकिन सतर्कता जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। देश के अलग अलग हिस्सों समेत उत्तर प्रदेश में भी बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच प्रशासन सतर्क है। मंगलवार को पशु चिकित्सा विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने शहर के मुर्गा फार्मों और अंडा बेचने वाले दुकानदारों से भी संपर्क किया। इन सभी को नसीहत दी गई कि किसी भी मुर्गा और मुर्गी की असामान्य मौत होती है तो तुरंत पशु चिकित्सा विभाग के कंट्रोल रूम को सूचना दें।
बर्ड फ्लू को लेकर एक ओर जहां दहशत के माहौल को सामान्य करने की कवायद भी जिला प्रशासन कर रहा है। पशु चिकित्सा विभाग की ओर से कंट्रोल रूम की स्थापना पहले ही की जा चुकी है। डीएम अविनाश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को सीवीओ डॉ. जेएन पांडेय और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रवि शंकर शुक्ला ने आरटीओ चौराहे के आस पास स्थित मुर्गा फार्म, अंडे की दुकानों का निरीक्षण किया। कारोबारियों को स्वच्छता बनाए रखने को कहा गया। यह निर्देश भी दिए गए कि अगर कोई भी मुर्गा या मुर्गी की असामान्य मौत हो, तो तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी जाए। कंट्रोल रूम का फोन नंबर 7376798778 है।
दोनों अधिकारियों ने पिहानी चुंगी के आसपास स्थित मुर्गा फार्म और अंडे की दुकानों पर भी कारोबारियों को नसीहत दी। सीवीओ डॉ. जेएन पांडेय ने बताया कि अभी जनपद में सबकुछ सामान्य है।