{"_id":"69e7b60183c637af110ed4f5","slug":"biker-couple-killed-in-pickup-collision-one-and-a-half-month-old-infant-survives-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-148427-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, डेढ़ माह की मासूम बच गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, डेढ़ माह की मासूम बच गई
विज्ञापन
फोटो-37- घटनास्थल पर महिला की गोद में मौजूद बच्ची। संवाद
पाली। चचेरी बहन की शादी में शामिल होकर पत्नी और डेढ़ माह की बेटी के साथ बाइक से घर जा रहे युवक को मंगलवार सुबह पिकअप ने टक्कर मार दी। गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विसलेन पर सेढ़ामऊ के पास पचदेवरा थाना क्षेत्र में हुए हादसे में दंपती की मौत हो गई। डेढ़ माह की मासूम बाल-बाल बच गई। घटना के बाद चालक पिकअप समेत मौके से भाग निकला।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के गहबरा निवासी सियाराम (22) लखनऊ में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। उनके चाचा विनोद की बेटी मधु की शादी सोमवार रात शाहजहांपुर जनपद के कलान थाना क्षेत्र में नथीनगला गांव में थी। शादी में वह पत्नी नीलम (20) और डेढ़ माह की मासूम बच्ची के साथ बाइक से गए थे।
मंगलवार सुबह विदा हो जाने पर सियाराम, नीलम और बच्ची को लेकर बाइक से वापस गांव जा रहे थे। भाई सीताराम ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर सेढ़ामऊ के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में सियाराम और नीलम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मासूम सकुशल है। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजन भी बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष शिवनारायण सिंह ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पिकअप और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
गोद से उछली, गमछे में लिपटी थी बच्ची तो बच गई जान
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सियाराम बाइक चला रहे थे। पत्नी नीलम पीछे बैठी थीं। गोद में डेढ़ माह की मासूम बेटी थी। सुबह से ही गर्म हवा चल रही थी। इस वजह से नीलम ने बच्ची को गमछे में लपेट रखा था। पिकअप की टक्कर लगने से मासूम नीलम की गोद से उछली लेकिन गमछा समेत सड़क किनारे लगी घास पर जा गिरी। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे रोते देखा तो पता चला कि बच्ची भी साथ में थी। दंपती की मौत के बाद मासूम को हर कोई गोद में लेकर दुलारता नजर आया।