फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike-riding farmer dies due to tractor-trolley collision

ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

Thu, 17 Dec 2020 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Bike-riding farmer dies due to tractor-trolley collision
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र में बैसपुर मार्ग पर बुधवार की देर शाम सब्जी खरीदकर बाइक से घर जा रहे किसान को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से सिर में चोट आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम बैसपुर निवासी रामकिशोर (50) पुत्र नन्हू खेती करता था। बुधवार की देर शाम वह गांव की बाजार से सब्जी खरीदकर बाइक से घर तरफ आ रहा था। इसी दौरान गांव से कुछ दूरी पर उसे लकड़ी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। रामकिशोर के परिवार में पत्नी गुड्डी के अलावा तीन बेटे व दो बेटियां हैं। एसओ जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि ट्रैक्टर कब्जे में है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed