{"_id":"673787d0f2cd59aaf70a436f","slug":"bike-riding-couple-injured-in-collision-with-bolero-only-son-dies-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-122576-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल, इकलौते बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल, इकलौते बेटे की मौत
विज्ञापन
हरदोई/मल्लावां। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर बाइक सवार दंपती और उनके बच्चों को बोलेरो ने टक्कर मार दी। घटना में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि इकलौते बेटे की मौत हो गई। घायल दंपती को कन्नौज के जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।
सांडी थाना क्षेत्र के रसूलपुर गोवा निवासी आदर्श द्विवेदी (31) बाइक का पंक्चर बनाने और धुलाई का काम करते हैं। शुक्रवार सुबह पत्नी मोहिनी (30) पुत्र यश (10) पुत्री भावना (6) और अंशी (4) के साथ बाइक से कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा स्नान के लिए मेहंदी घाट जा रहे थे। लगभग साढ़े आठ बजे बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर मेहंदी घाट के पास बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार सभी लोग घायल हो गए। आदर्श और मोहिनी को कन्नौज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि यश और अंशी को बिलग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
सीएचसी पर यश की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया। यहां यश को मृत घोषित कर दिया गया। कन्नौज जिला अस्पताल से आदर्श और मोहिनी को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। अंशी की हालत खतरे से बाहर है, जबकि भावना मामूली रूप से चोटिल हैं। थानाध्यक्ष मल्लावां अनिल सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।