{"_id":"5772c3034f1c1b576179a842","slug":"bike-riders-hostage-youths-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवकों को बंधक बनाकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार युवकों को बंधक बनाकर लूटा
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : फाइल फोटो
सांडी। हरदोई से नौकरी कर घर लौट रहे बाइक सवार युवकों को सोमवार देर रात चार बदमाशों ने बंधक बनाकर नकदी, मोबाइल, लैपटॉप लूट लिए। एक युवक को दो बदमाश बंधक बनाए रहे और एटीएम से रुपये निकालने के लिए पहले सांडी फिर हरदोई ले गए। हरदोई में एटीएम से 2600 रुपये निकाल कर युवक को खेत में छोड़ा और भाग निकले। लूट की वारदात को संदिग्ध बता पुलिस ने चोरी में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सांडी के मोहल्ला नौसारा निवासी शेखर कुमार पुत्र किंदरलाल हरदोई स्थित चौपाल सागर में नौकरी करते हैं। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। उनके साथ सुल्तानपुर के गोसाईंगंज निवासी नरसिंह भी थे। बघराई गांव के पास बदमाशों ने बाइक रुकवा ली, असलहे के बल पर खेत में ले गए और पांच हजार रुपये, लैपटॉप, दो मोबाइल और एटीएम कार्ड लूट लिए।
विज्ञापन
दो बदमाश शेखर को बंधक बनाए रहे और दो नरसिंह को लेकर एटीएम से रुपये निकालने के लिए सांडी ले गए। सांडी के तीन एटीएम में रुपये नहीं निकले। इस पर बदमाश नरसिंह 35 किलोमीटर दूर हरदोई लाए और शहर कोतवाली के करीब लगे एटीएम से 26 सौ रुपये निकाल लिए। बदमाश नरसिंह को वापस बघराई ले गए। इस बीच दो बदमाशों ने शेखर की जमकर पिटाई की। दोनों को खेत में ही छोड़कर बदमाश भाग गए। दोनों युवक रात करीब तीन बजे घर पहुंचे और सुबह थाने जाकर तहरीर दी। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मान चोरी में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन