फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike rider dies of bus collision

बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 10 Jun 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 10 Jun 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies of bus collision
सड़क हादसा - फोटो : प्रत‌िकात्मक

शाहाबाद। कस्बे में नालंदा स्कूल के पास शुक्रवार की शाम करीब 7.30 बजे एक बाइक में सामने से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला गन्ना मिल कालोनी निवासी मयंक मिश्रा (26) पुत्र लक्ष्मीकांत मिश्रा शाहजहांपुर जिले में एक कार शोरूम में नौकरी करता था। शुक्रवार की शाम मयंक शाहजहांपुर से बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन


शाहजहांपुर रोड पर नालंदा स्कूल के पास उसकी बाइक में सामने से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। मयंक हेलमेट नहीं पहने था। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहंा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर परिजन भी सीएचसी पहुंच गए।


अस्पताल में मौजूद परिजन लल्लन शुक्ला ने बताया कि मयंक दो भाइयों में बड़ा था, वह विवाहित था उसके दो बच्चे हैं। बताया कि कुछ साल पहले मयंक के पिता की भी सड़क हादसे में मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed