फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike collided with auto, two died

Hardoi Accident: ऑटो से भिड़ी बाइक, दो की मौत, कई लोग घायल

Thu, 09 Feb 2023 10:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 09 Feb 2023 10:04 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with auto, two died
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

हरदोई जिले के पाली में मौसेरी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रहा दामाद सड़क हादसे का शिकार हो गया। रास्ते में गाड़ी खराब होने के चलते वह अपने साले, उसकी पत्नी और उनके पांच साल के बेटे के साथ बाइक से आ रहा था। इसी बीच सामने से आ रहे ऑटो से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में एक बाइक सवार और एक ऑटो सवार युवक की मौत हो गई। ऑटो चालक व बाइक सवार सभी लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेते हुए उनका पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


शाहजहांपुर के डारा थाना जलालाबाद निवासी बागेश (24) निवासी नोएडा एक प्राइवेट कंपनी में गार्ड की नौकरी करता था। सांडी थाने के भोलेपुरवा में रहने वाली उनकी मौसेरी सास लज्जावती का निधन हो गया था। इनकी मौत की खबर मिलने पर बागेश अपने साले श्यामजी (26), सरहज सीमा और उनके पांच वर्षीय बेटे शुभम के साथ सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने बोलेरो से भोलेपुरवा जा रहा था।

विज्ञापन

बुधवार देर रात रास्ते में हुल्लापुर के पास उनकी बोलेरो खराब हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर बागेश के साढू अवधेश अपने एक साथी के साथ उन लोगों को लेने हुल्लापुर पहुंचा। जहां से एक बाइक पर बागेश, श्यामजी, सीमा और शुभम और दूसरी बाइक पर अवधेश और उसका साथी भोलेपुरवा के लिए रवाना हुए। रास्ते में पाली थाने के कौसियापुर मंदिर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो से बागेश की बाइक की भिड़ गई।

हादसे में बाइक सवार बागेश और ऑटो सवार सोनू उर्फ आकाश (20) निवासी वृंदावन कोतवाली सवायजपुर की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक सवार श्यामजी, उसकी पत्नी सीमा और बेटे शुभम के साथ-साथ ऑटो चालक मनोज (24) निवासी बदलापुर कोतवाली सवायजपुर घायल हो गया। जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी सवायजपुर भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed