फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bhagwat and Faisal came first

भगवत व फैजल आए अव्वल

Sun, 20 Sep 2015 11:38 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Sun, 20 Sep 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bhagwat and Faisal came first

क्रास बो फेडरेशन आफ इंडिया के तत्वावधान में

विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को आयोजित प्रथम क्रास बो फेडरेशन कप में कई प्रांतों से आए खिलाड़ियों ने हुनर का प्रदर्शन किया। बेहतरीन प्रदर्शन के चलते भगवत प्रसाद दिल्ली व वेस्ट बंगाल के फैजल ने प्रथम स्थान पर कब्जा किया।

स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम शाहाबाद अशोक शुक्ला ने रेंज में निशाना लगाकर किया। 30 मीटर रेंज में पुरुष में दिल्ली के भगवत प्रसाद एवं वेस्ट बंगाल के फैजल प्रथम, वेस्ट बंगाल के ही जोय देव द्वितीय रहे। 18 मीटर रेंज में वेस्ट बंगाल के फैजल प्रथम व जोस देव द्वितीय रहे।

जूनियर पुरुष में संदीप यादव प्रथम रहे। वेट रन पुरुष 18 मीटर रेंज में अनिल कौशिक प्रथम एवं गोपी नाथ साहू द्वितीय रहे। पिस्टल सीनियर में दीक्षा शर्मा प्रथम, आंचल शर्मा द्वितीय रहीं। सब जूनियर बालिका पिस्टल में अपेक्षा वर्मा प्रथम, अनुश्री सिंह द्वितीय एवं जेबा तृतीय रहीं। 18 मीटर पैरा में विशाल सिंह प्रथम रहे।

सब जूनियर पिस्टल बालक में आशुतोष वर्मा प्रथम, इंद्रजीत सिंह द्वितीय एवं कौशलकांत मल्होत्रा तृतीय रहे। सीनियर पुरुष पिस्टल ग्रुप में शैलेश कुमार प्रथम, गौरव अवस्थी द्वितीय एवं लाकेट कुमार तृतीय रहे। फ्री सीनियर वर्ग में शारिक इकबाल, देवेश मिश्रा एवं पियूष शुक्ला प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।

इस मौके पर विजेताओं को आल इंडिया फेडरेशन अध्यक्ष अनिल कौशिक, सचिव नरेंद्र सिंह, प्रवीण शास्त्री ने पुरस्कार दिए। इस मौके पर उत्तर प्रदेश क्र ास बो अध्यक्ष गोपी नाथ साहू, जमीर अहमद, अध्यक्ष दिल्ली भगवत प्रसाद, जिला क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed