{"_id":"6843298d89a91cd06c0d6f62","slug":"bdo-shahabad-removed-attached-to-commissioners-office-hardoi-news-c-213-1-hra1001-132481-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बीडीओ शाहाबाद हटे, आयुक्त कार्यालय से संबद्ध किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बीडीओ शाहाबाद हटे, आयुक्त कार्यालय से संबद्ध किए गए
विज्ञापन
हरदोई। ब्लॉक शाहाबाद के खंड विकास अधिकारी गौरव पुरोहित को शासन ने हटा दिया है। उन्हें ग्राम्य विकास विभाग के आयुक्त के कार्यालय से संबद्ध किया गया है। शुक्रवार को बीडीओ से पद से हटाए और संबद्ध किए जाने का आदेश जिले के अधिकारियों को मिल गया है।
शाहाबाद में बीडीओ के पद पर तैनात रहे गौरव पुरोहित को ग्राम्य विकास विभाग के आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने हटा दिया है। उन्हें हटाए जाने का आदेश सहायक आयुक्त आस्था पांडेय की तरफ से जारी किया गया है। इसमें गौरव पुरोहित को आयुक्त कार्यालय से संबद्ध करने के आदेश दिए गए हैं।
सहायक आयुक्त ने कहा, बीडीओ को बिना प्रतिस्थानी के ही कार्यमुक्त कर दिया जाए। वह अहिरोरी में भी बीडीओ के पद पर तैनात रह चुके हैं। चर्चा है कि शाहाबाद में काम, भुगतान और पंचायत सचिवों की तैनाती के लिए क्लस्टर में गड़बड़ी की कई शिकायतें ग्राम्य विकास विभाग के आयुक्त को मिली हैं, उसी के बाद कार्रवाई हुई है। (संवाद)