फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   barwan chc closed for 5 days

बरवन पीएचसी पर सप्ताह में पांच दिन पड़ा रहता है ताला

Wed, 12 Jan 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
barwan chc closed for 5 days
बरवन का नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र। - फोटो : HARDOI
सवायजपुर। क्षेत्र के बरवन का नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सप्ताह में पांच दिन बंद रहता है। केंद्र में किसी डॉक्टर की तैनाती नहीं है। सप्ताह में सिर्फ दो दिन फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वॉय लोगों का इलाज करते हैं। आसपास के गांवों के करीब 25 हजार लोग इलाज के लिए इस केंद्र पर निर्भर हैं। लोगों का कहना है कि इलाज के लिए भटकना पड़ता है। जिला अस्पताल करीब 35 किमी दूूर है। ऐसे में बावन, सवायजपुर और बाजपुर नकटौरा में झोलाछाप से इलाज कराने की मजबूरी है।
विज्ञापन

न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवन में एक डॉक्टर, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय और चौकीदार का पद है। लेकिन सिर्फ फार्मासिस्ट अरविंद और वार्ड ब्वॉय जतीराम की ही तैनाती है।
विज्ञापन

स्टाफ कम होने से यह स्वास्थ्य केंद्र सिर्फ मंगलवार और शुक्रवार को ही खुलता है। दो दिन में औसतन 50 मरीज इलाज कराने आते हैं। एएनएम भी पहुंचती हैं। ऐसे में गर्भवतियों और बच्चों का टीकाकरण भी प्रभावित है। ग्रामीण नन्हे भैया, बबलू सिंह, राजीव सिंह, कुलदीप सिंह आदि ने बताया कि अस्पताल की अव्यवस्था को लेकर कई बार सीएमओ से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मियों के खाली आवासों में बांध रहे मवेशी
बरवन स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन बना है। कर्मचारियों के लिए भी भवन बना है। लेकिन स्टाफ नहीं होने से कर्मचारियों के लिए बने आवासीय परिसर में लोग मवेशी बांध रहे हैं। सफाई नहीं होने से स्वास्थ्य केंद्र से लेकर आवासों के सामने तक गंदगी फैली है।
वर्जन
सीएमओ ओपी तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं था। यदि ऐसा हो रहा है तो जांच कराएंगे और नियमित स्वास्थ्य केंद्र का संचालन शुरू कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed