फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Banned drug worth 13 lakhs being brought from pickup caught

Hardoi News: पिकअप से लाई जा रही 13 लाख की प्रतिबंधित दवा पकड़ी

Wed, 12 Apr 2023 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Banned drug worth 13 lakhs being brought from pickup caught
हरदोई। सांडी पुलिस ने पिकअप से 6300 बोतल फेंसिडायल नाम की प्रतिबंधित दवा बरामद की है। यह अवैध तरीके से पिकअप में लाई जा रही थी। बाजार में इसकी कीमत लगभग 13 लाख रुपये बताई गई है। दवाओं की कई जिलों में तस्करी करने वाला युवक जनपद रायबरेली का रहने वाला है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सीओ बिलग्राम के नेतृत्व में थाना सांडी पुलिस ने दवाओं के अंतरजनपदीय तस्कर को दबोचा गया है। बताया कि पुलिस टीम बघौली तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक पिकअप आता हुआ दिखाई दिया। रोकने का प्रयास किया गया तो चालक ने पिकअप का भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर पिकअप को पकड़ा। जांच के दौरान पिकअप से 6300 बोतल फेंसिडायल नामक दवा बरामद की। बताया गया कि यह प्रतिबंधित दवा है।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने अपना नाम दिवाकर यादव बताया। वह ग्राम लोदीपुर थाना लालगंज रायबरेली रहने वाला है। वह इन दवाओं की रायबरेली, लखनऊ, सीतापुर, फतेहपुर सहित कई जिलों में पहुंचाता है। वाहन चालक के पास बरामद दवाओं के दस्तावेज नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पूरे मामले की सूचना ड्रग इंस्पेक्टर को दी गई। सूचना पर पहुंची औषधि निरीक्षक टीम ने दवा का सैम्पल भरा है। यह भी बताया जाता है कि इसको नशीले पदार्थ के रूप में भी प्रयोग में लाया जाता है। फिलहाल पुलिस ने अब मामले में कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed